IPL 20202: नीलामी हुई समाप्त, सबसे महंगे ईशान किशन, रिटेन खिलाड़ियों में ये रहा सबसे महंगा, जानें धोनी, रोहित और कोहली की कीमत

आईपीएल 2022 की नीलामी समाप्त हो गई है। 2 दिन चले इस नीलामी में 204 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। सभी 10 फ्रेंचाईजी टीमों ने 552.6 करोड़ रुपए खर्च किए। इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे। जिनको मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। मुम्बई इंडियंस ने ईशान किशन पर 15.25 करोड़ रुपए खर्च किए।

वहीं नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे दीपक चाहर, जिनको धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। वहीं आईपीएल 2022 की इस नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे। श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। श्रेयस अय्यर पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेले थे।

रिटेन खिलाड़ियों में सबसे महंगा ये खिलाड़ी

नीलामी में तो ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं रिटेन खिलाड़ियों में केएल राहुल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। जिनको लखनऊ सुपरजायंट्स ने 17 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में रिटेन किया। बता दें कि केएल राहुल पिछ्ले सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेले थे और उस टीम के कप्तान भी थे। आईपीएल 2022 में केएल राहुल को लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिटेन किया है और कप्तान भी बनाया है।

धोनी, रोहित और कोहली को कितनी रकम मिली

बता दें कि एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनकी टीमों ने रिटेन किया है। अगर बात करें चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की, तो उनको चेन्नई सुपरकिंग्स ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पिछले सीजन में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता था।

वहीं मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ में रिटेन किया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुम्बई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। बता दें कि विराट कोहली शुरू से ही एक ही फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेले हैं। विराट कोहली एक बार भी अपनी टीम को आईपीएल का खिताब नहीं जिता सकें हैं।