हनीमून कपल्स के बीच बढ़ रहा है इस जगह का क्रेज, जहां आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भी मनाया था अपना हनीमून
Indonesia Honeymoon Places: शादी जीवन का एक सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। शादी में सभी रस्मों रिवाजों के साथ-साथ हनीमून को भी एक जरूरी इवेंट के रूप में निभाया जाने लगा है। जिसकी तैयारी के लिए कपल्स पहले से ही डेस्टिनेशन की तलाश करने लगते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका क्रेज आजकल के युवाओं में काफी बढ़ता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं हनीमून के लिए प्रसिद्ध इंडोनेशिया के बारे में। जहां पर आमिर खान की बेटी आयर खान ने अपने पति नूपुर के साथ अपना हनीमून मनाया था।
हनीमून के साथ-साथ किसी भी ट्रिप के लिए बेहद लोकप्रिय जगह है, जो अपनी किफायती कीमत के लिए जानी जाती है। यदि आप सस्ते में विदेश यात्रा करना चाह रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बढ़िया विकल्प है।
बाली
बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध बाली को इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। यह इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। बाली में कई खूबसूरत समुद्र तटों में से, नुसा दुआ बीच, सानूर बीच, गेगर बीच और पदांग-पदंग बीच जैसे विकल्प प्रमुख हैं।

यहां आप आप समुद्र तट अंडरवाटर डाइविंग, सर्फिंग, अलग-अलग तरह के नेशनल इंटरनेशनल फूड आइटम्स का आनंद लेने, मंदिरों और यहां की इमारत की वास्तुकला कला को एंजॉय कर सकते हैं। यहां की नाइटलाइफ भी काफी हैपनिंग होती है जिसके लिए आप सानूर, कुटा और नुसा दुआ विशेष रूप से लोकप्रिय स्थान हैं।
जकार्ता
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता को आपकी यात्रा के दौरान सबसे बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट के रूप में जाना जाता हैहै। आपको इस स्थान पर प्राकृतिक सुंदरता से भारत और इंडोनेशिया की पारंपरिक और सांस्कृतिक सुंदरता को दिखता यह शहर पूरी दुनिया में काफी मशहूर है।
बाली के अलावा, जकार्ता भी आपके यात्रा कार्यक्रम के लिए एक शानदार विकल्प है। यहां पर देश-विदेश से टूरिस्ट हनीमून एंजॉय करने पहुंचते हैं।
कोमोडो नेशनल पार्क
कोमोडो नेशनल पार्क अपनी विविध प्रकार की वनस्पतियों, जीवों और समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे घूमने के लिए अत्यधिक बढ़िया विकल्प बनाता है। यहां पर आपको स्थलीय – जलीय जीवो की समृद्ध जैव विविधता देखने को मिलती है।

यहां पर आपको इस ऐसे जीव जंतु देखने को मिलते हैं जो आपको पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिल सकते। जिनमे लुप्तप्राय कोमोडो ड्रेगन के और अन्य गई जीव शामिल है। जिनका यहां पर संरक्षण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, सैलानियों को कैलोंग द्वीप पर अद्भुत उड़ने वाली लोमड़ियों को देखने का अवसर मिलता है।
गीली द्वीप
गिल्ली द्वीप समूह को दुनिया के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक माना जाता है, जो एडवेंचरस एक्टिविटीज, बैकपैकर, समुद्र तट प्रेमियों और मौज मस्ती के शौकीन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तीन छोटे द्वीपों – गिली ट्रैवांगन, गिली एयर और गिली मेनो से मिलकर बना इंडोनेशिया का यह स्थान अपने स्वादिष्ट व्यंजनों और एक्टिव नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध है।
हनीमून कपल्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपने रिलेशनशिप को और भी गहराई से समझ सकते हैं।
नुसा दुआ
नुसा दुआ, जिसका नाम ‘दो द्वीपों’ से लिया गया है, बाली की खाड़ी में स्थित अपने दो द्वीपों के लिए जाना जाता है – दक्षिण में प्रायद्वीप द्वीप और उत्तर में नुसा धर्म द्वीप।

अपने प्राचीन सुन्दर और रेतीले समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध, नुसा दुआ में आपको कई ऐतिहासिक मंदिरों और सुंदर पार्कों से सुसज्जित कई शानदार रिसॉर्ट्स मिल जाते हैं। जहां अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं।यदि आप इंडोनेशिया टूर पैकेज पर विचार कर रहे हैं, तो नुसा दुआ को अपनी इस लिस्ट में शामिल करना ना भूले।

