बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, नए ट्रेन का होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग
बिहार के अलग अलग जगहों से राजधानी दिल्ली के लिए दर्जनों ट्रेनों का परिचालन हर दिन होता है लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप दिल्ली के लिए ट्रैन में कन्फर्म टिकट की सोच रहे है तो एक दो हफ्ते का वक्त तो लग ही जायेगा और कुछ ट्रेनों में यह समय महीने का भी है।
इसी बीच बिहार और दिल्ली के बीच सफर वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बीते कुछ सालों से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ था लेकिन अब बंद हुए ट्रेनों को एक बार फिर से परिचालन शुरू किए जा रहे हैं।

बरौनी-कटिहार रेल खंड से होकर कटिहार जंक्शन (KIR) से पुरानी दिल्ली (DLI) के बीच चलने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन (Champaran Humsafar Express) को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। पिछले काफी समय से रेल यात्री चंपारण एक्सप्रेस चलाने की मांग कर रहे थे ऐसे में अब मंत्रालय (Ministry of Railways) ने कटिहार-पुरानी दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705/15706) को फिर से चलाने का फैसला किया है।
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन 14 जुलाई से शुरू होगा, सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन कटिहार से प्रत्येक वृहस्पतिवार तथा सोमवार को सुबह 07.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली से यह प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को शाम 04.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 06.20 बजे कटिहार पहुंचेगी।

बताते चले कि इस ट्रेन का ठहराव नौगछिया, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गौंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, और अलीगढ़ स्टेशनों पर होगा। इस ट्रैन के परिचालन से बिहार के उत्तरी हिस्से से दिल्ली सहित लखनऊ और कानपुर जाने के लिए भी एक ऑप्शन बढ़ जाएगा।

