शेखपुरा के लोगों को मिला 3 नई ट्रेन का तोहफा, अब आसान होगा महानगरों का सफर
भारतीय रेल के तरफ से 3 नई ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी के बाद बिहार के शेखपुरा जिले वासियों में ख़ुशी का माहौल है, रेल मंत्रालय ने बुधवार से किऊल-गया रेल मार्ग पर 3 नई ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है। तीनों ट्रेनों का परिचालन 3 अगस्त से शुरू हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 03386 जिसका परिचालन गया से झांझा तक होगा। वहीं ट्रेन संख्या 03389 एवम 03394 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन गया से किउल तक चलेगी। तीनों ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से महानगरों की तरफ जाने के लिए किउल अथवा गया मुख्य मार्ग की ट्रेनें सुलभता से मिल जाएंगी।
लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन का विस्तार कर आसनसोल तक स्टॉपेज किया जाता, तो बाबाधाम और पश्चिम बंगाल जाना है अधिक आसान हो जाता है। तीनों ट्रेनों के शुरू होने से लोगों ने सुकून की सांस ली है। मालूम हो कि रेलवे मंत्रालय ने शेखपुरा रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा दिया है मगर लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज शेखपुरा रेलवे जंक्शन पर नहीं हो रहा है।
बहरहाल किउल-गया रेल मार्ग में नहीं तीन ट्रेनों के परिचालन से आम लोगों ने सुकून की सांस ली है। शेखपुरा जिला में बिजनेस के रूप में गुलाबी प्याज और पत्थर उद्योग मशहूर है। वहीं धार्मिक नजरिए से विष्णु धाम, मटोखर दाह में बाबा इशहाक मरगाबी का मजार, बाबा कामेश्वरनाथ का मंदिर है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से लोग आते हैं मगर सबसे अधिक दिक्कत ट्रैफिक की है। ऐसे हालात में तीन ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से इस इलाके के लिए वरदान कहा जा रहा है।

