छठ व दीपावली में पटना अहमदाबाद सहित 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जल्द करा ले कन्फर्म टिकट

Indian Railway Patna Varanasi Memu Passenger Special

त्योहार को लेकर पटना- वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल मंगलवार से बक्सर तक चलेगी। पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी स्टेशन पर ट्रैफिक/पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द किया गया था। त्योहार को लेकर मंगलवार से इसे आंशिक रूप से पटना और बक्सर के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है।

Patna-Varanasi MEMU Passenger Special will run from Tuesday to Buxar
पटना- वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल मंगलवार से बक्सर तक चलेगी

पटना-अहमदाबाद सहित छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

दीपावली व छठ पूजा पर रेलवे ने पटना-सिकदरांबाद, पटना- अहमदाबाद सहित छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये पूजा स्पेशल ट्रेनें पहले से सूचित 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त हैं।

पूजा स्पेशल ट्रेन

Decision to run six pairs of worship special trains
छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

03281 पटना-सिकंदराबाद पूजा स्पेशल 27 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हर गुरुवार को शाम 4:00 बजे।

03282 सिकंदराबाद-पटना 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर शनिवार को दोपहर 3:25 बजे।

09417 अहमदाबाद-पटना 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 09:10 बजे।

09418 पटना-अहमदाबाद 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार को रात 11:45 बजे।

01031 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन 17 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:05 बजे।

01032 मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 19 व 26 अक्तूबर को 12:20 बजे।

01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर 20 से 30 अक्तूबर तक हर रविवार व गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे।