लंबे इंतज़ार के बाद मिला भारतीय सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट, अब कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे दुश्मन
लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को 40000 बुलेट प्रूफ जैकेट दे दिए हैं. चरणबद्ध तरीके से सीआरपीएफ को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलना शुरू हो चुका है|
सेना को मिली बेहतर सुविधा
पिछले कई सालों से सीआरपीएफ को उच्च स्तरीय मानक (BIS-5 और BIS-6) के बुलेट प्रूफ जैकेट की आवश्यकता थी जो वजन में हल्के हों और जवानों को ड्यूटी के दौरान पहनने में किसी भी तरीके की दिक्कत ना हो.

आपको बता दें कि भारत में करीब 20 लाख आर्मी, अर्धसैनिक बल और राज्यों के पुलिस बल हैं. जिनको कि विषम परिस्थितियों में बुलेट प्रूफ जैकेट की आवश्यकता पड़ती है.
मेक इन इंडिया कंपनी को बढ़ावा
यही वजह है कि मेक इन इंडिया के तहत सीआरपीएफ ने एसएमपीपी (SMPP) कंपनी से 40,000 की संख्या में बुलेट प्रूफ जैकेट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके मिलने के बाद जम्मू कश्मीर
नक्सल प्रभावित इलाके और नॉर्थ ईस्ट में सीआरपीएफ की ऑपरेशनल क्षमता में इजाफा होगा.

इस लैब में हुआ है टेस्टिंग
यह बुलेट प्रूफ जैकेट ऐसी होंगी जो अमेरिका के NIJ मानक से काफी सख्त होंगी. सीआरपीएफ को दी जाने वाली इस बुलेट प्रूफ जैकेट की टेस्टिंग नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के लैब में किया गया है|

नए तरीके से बनाई गई इस बुलेट प्रूफ जैकेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ऊपर की तरफ बोरान कार्बाइड सिरामिक की प्लेट लगाई गई है जिसे स्ट्राइक शील्ड कहते हैं.
जैकेट की खास बात
इस जैकेट की सबसे खास बात यह है कि यह बोरान कार्बाइड सिरामिक के सख्त रासायनिक पदार्थ से बना हुआ है जो वजन में बहुत ही हल्का होता है.
मेक इन इंडिया के तहत सभी बुलेट प्रूफ जैकेट इंडियन स्टैंडर्ड के आधार पर भारत में तैयार की गई है. मानक लेवल 5 और 6 लेवल की बुलेट प्रूफ जैकेट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी बीआईएस (BIS) के मानक के तहत तैयार किया किया गया है.

यह है सबसे बेहतर
भारत में इससे पहले बुलेट प्रूफ जैकेट , नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जस्टिस (JIS) अमेरिका के स्टैंडर्ड पर तैयार होती थी. जिनमें बुलेट प्रूफ जैकेट की क्षमता 1 लेवल से लेकर 4 लेवल तक रहती थी.
भारत में जिस मानक की बुलेट प्रूफ जैकेट अब तैयार होंगी, उनका स्टैंडर्ड 1 लेवल से लेकर 6 लेवल तक होगा. यानी यह बुलेट प्रूफ जैकेट खतरनाक स्टील बुलेट को भी झेल पाने में सक्षम है.

दुश्मन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे सुरक्षा बल पिछले कुछ सालों में ऐसी कई आतंकी घटनाओं के शिकार हुए जिसमें ये जानकारी आई थी कि आतंकी एके-47 राइफल से स्टील बुलेट की गोलियां सुरक्षाबलों के ऊपर बरसा रहे हैं
ऐसे में सुरक्षा बलों के पास मौजूद बुलेट प्रूफ जैकेट नाकाफी थी और बुलेट प्रूफ जैकेट को भेदकर आतंकियों की गोली सुरक्षा बलों के जवानों को लग रही थी

CRPF ने अब इसके लिए अपनी खास तैयारी शुरू है. जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन कर रहे सीआरपीएफ के जवान को ऐसी नई बुलेट प्रूफ जैकेट मिल रही है

