IND vs WI: टी-20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या की जगह टीम में बनेगी या नहीं, इस पर रोहित ने जो कहा वो आपको सुनना चाहिए
भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। क्या हार्दिक पांड्या इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे या नहीं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले टी-20 मैच से पहले मीडिया से बातचीत की। हार्दिक पांड्या को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पांड्या के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं।
हार्दिक के बारे में रोहित ने दिया बयान
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। आगे रोहित ने कहा कि इस पर अभी फैसला लेना काफी जल्दबाजी होगी कि विश्व कप में कौन खेलेगा और कौन नहीं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे पास सही संयोजन रहे। विश्व कप शुरू होने में अभी 7 महीने से अधिक का वक्त बचा हुआ है। रोहित शर्मा टीम को तैयार करने के लिए ज्यादा प्रयोग करने के पक्ष में नहीं है।
रोहित शर्मा ने कहा कि प्रयोग शब्द को जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी जाती है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हम अपनी टीम में इस अंतर को भरने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हम अपनी तरह से भरपूर प्रयास करेंगे। रोहित ने आगे कहा कि जरूरी नहीं है कि हम प्रयोग करें, क्योंकि काफी खिलाड़ी युवा हैं और उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है कि हम उनको लेकर प्रयोग करें। रोहित ने कहा, हमें उनको आश्वस्त करने की जरूरत है।
एक बार जब हम ऐसा कर लेंगे तो प्रयास कर सकते हैं । इसके बाद हमें इस अंतर को पाटना होगा. इसके लिये जो भी करना होगा हम करेंगे। बता दें कि रोहित शर्मा को विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। रवि शर्मा फिलहाल भारतीय टीम के वनडे और टी20 के कप्तान हैं।
वहीं अभी टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की खोज जारी है। बता दें कि विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। उसके बाद रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया गया। नए कप्तान बने रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप किया। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी का आगाज बेहतरीन तरीके से किया।

