IND vs SL Series: आगामी सीरीज के लिए दोनों टीमों का बदल गया शेड्यूल, जानिए कब कहाँ खेले जाएंगे मैच
फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर जीत जीत दर्ज की है। वहीं वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। श्रीलंका की टीम भारत का दौरा करेगी।
लेकिन आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज का भारत का शेड्यूल बदल दिया गया है। बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी करते हुए जानकारी दी है। नए शेड्यूल के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी से खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 मार्च को खेला जाएगा। वहीं दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 12 मार्च को खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह दोनों टेस्ट मुकाबले डे नाइट टेस्ट मैच होंगे।
अगर भारत और श्रीलंका के बीच पुराने शेड्यूल पर नजर डालें तो भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी के बजाय 25 फरवरी को होना था। वहीं अगर पहले टेस्ट मैच की बात करें तो 4 मार्च की बजाय 5 मार्च को होना था।
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का नया शेड्यूल
पहला टी-20 – 24 फरवरी (शाम 7बजे)
दूसरा T20 26 फरवरी (शाम 7बजे)
तीसरा T20 27 फरवरी (शाम 7बजे)
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का नया शेड्यूल
पहला टेस्ट – 4 मार्च (सुबह 9:30 बजे)
दूसरा टेस्ट – 12 मार्च (12:30 am बजे)
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं दूसरा और तीसरा टी-20 मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके अलावा पहला टेस्ट मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। वही दूसरा टेस्ट मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में क्या जाएगा।
आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है। मौजूदा समय में चल रही भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के बाद भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। उसके बाद देखना यह होगा कि कौन सा खिलाड़ी टीम में शामिल होगा और कौन सा नहीं।

