IAS Transfer In Bihar: बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

IAS Transfer In Bihar

बिहार सरकार समय समय पर आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला यानि ट्रांसफर करते रहती है। लेकिन इस बार बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला किया गया हैं। प्रदेश के कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों तक को बदल दिया गया है, साथ ही साथ उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी गई है।

प्रशासन की ओर से इस मामले के लिए अधिसूचना भी जारी की गई है। आपको बता दे की बिहार के गृह विभाग से लेकर वित्त और शिक्षा विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर (IAS Transfer In Bihar) कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं पुल हादसे के मामले में आरोपों से घिरे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

Bihar IAS Officers Transfer List

तबादलों को लेकर प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के प्रमुख केके पाठक बनाए गए हैं। वहीँ चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया हैं।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव एस सिद्धार्थ बने हैं। वहीं सहकारिता विभाग के अपर सचिव का पद दीपक कुमार सिंह को मिला है। हरजौत कौर को कला संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक खान विभाग के प्रमुख सचिव परिमार रवि भाई मनु बनाए गए हैं और वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी बनाए गए हैं। पशु संसाधन विभाग के प्रधान सचिव विजयलक्ष्मी एस को बनाया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग का सचिव श्रवण कुमार को बनाया गया है। वहीं वंदना प्रेयसी वन पर्यावरण विभाग की सचिव बनाई गई हैं। लघु संसाधन विभाग की विशेष सचिव असीमा जैन को बनाया गया है।

दरभंगा की उप विकास आयुक्त प्रतिमा रानी बनीं हैं। डी राजेंद्र को श्रम संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीँ इससे पहले बिहार पुलिस के छह वरिष्ठ IPS अधिकारियों (IPS Transfer In Bihar) को नये पदों पर पदस्थापित व तबादला किया गया है।

और पढ़े: Bihar Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज़! जानिए बिहार में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bihar IPS Officers Transfer List

  • नागरिक सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त निर्मल कुमार आजाद को तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
  • एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक कमल किशोर सिंह को नागरिक सुरक्षा का अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त बनाया गया है।
  • पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार को बिहार विशेष सहस्त्र पुलिस का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो शफीउल हक को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस मुजफ्फरपुर का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • विनोद कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय मंडल का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु के अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार झा को एससीआरबी व आधुनिकीकरण का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया।

और पढ़े: चिल्लाती रही नई नवेली दुल्हन जबरन बाइक पर बैठाकर लोग हो गए नौ दो ग्यारह: देखें वीडियो