IAS Swati Meena:माता-पिता ने कहा बेटी नहीं हारना हिम्मत,जमकर किया मेहनत 22 की उम्र में निकल लिया UPSC

IAS Swati Meena SUCESS STORY

मिलिए भारत की सबसे कम उम्र की आईपीएस से

लड़कियां किसी से कम नहीं होती, ये साबित करने के लिए भारत में कई ऐसी लड़कियां हैं, जो सबके लिए मिसाल बन गई हैं। हर साल यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों में से सैकड़ों लड़कियों के सपने पूरे होते हैं।

IAS Swati Meena SUCESS STORY
भारत की सबसे कम उम्र की IAS Swati Meena

अफसर बनने वाली ये महिला उम्मीदवार पहले अपने परिश्रम से खुद को बेहतर साबित करती हैं, फिर अपनी कार्यशैली से लोगों को अवाक कर देतीं हैं। इन्हीं होनहार महिला अफसरों में शामिल हैं राजस्थान की स्वाति मीणा।

कौन है स्वाति मीणा

स्वाति मीणा मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर हैं। स्वाति मीणा राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गांव बुरजा की ढाणी की रहने वाली हैं। स्वाति मीणा का जन्म 1984 में हुआ था।

IAS Swati Meena SUCESS STORY
माँ-पिता ने कहा बेटी नहीं हारना हिम्मत

उनके पिता एक आरएएस अफसर हैं। वहीं उनकी मां डाॅ सरोज मीणा पेट्रोल पंप चलाती थीं।

स्वाति मीणा का परिवार और शिक्षा

स्वाति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अजमेर से पूरी की। उनकी मां चाहती थीं कि स्वाति डॉक्टर बनें। स्वाति ने भी अपनी मां की इच्छा को ही अपना लक्ष्य बना लिया। लेकिन जब वह 8वीं क्लास में थीं तो उनकी रिश्तेदारी में उनकी एक मौसी अधिकारी बनी।

IAS Swati Meena SUCESS STORY
राजस्थान में पैदा हुईं स्वाती की पढ़ाई-लिखाई अजमेर में हुई थी

मौसी के अफसर बनने पर स्वाति ने पिता के चेहरे पर खुशी देखी तो उन्होंने तय कर लिया कि वह भी यूपीएससी की तैयारी करेंगी और पिता के लिए अफसर बन जाएंगी।

आईएएस बनने का सफर

स्वाति मीणा ने अपनी पढ़ाई पूरी की और आईएएस परीक्षा के लिए तैयारी भी करती रही हैं। उनके पिता स्वाति की पढ़ाई में मदद किया करते थे। स्वाति की मां उन दिनो पेट्रोल पंप चलाती थीं, तो उनके पिता ने ही स्वाति को लिखित परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक के लिए तैयार कराया।

IAS Swati Meena SUCESS STORY
मेहनत तब रंग लाई जब बेटी ने 2007 में हुए यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 260 ले आईं

पति भी है आईएएस अफसर

आईएएस स्वाति मीणा की शादी 25 मई 2014 में हुई। उनके पति तेजस्वी नायक भी आईएएस अफसर हैं। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी तेजस्वी नायक मूलरूप कर्नाटक के निवासी हैं।

IAS Swati Meena SUCESS STORY
स्वाति की छवि एक दबंग अफसर के रूप में रही है

स्वाति को नौकरी के शुरुआती दिनों में एमपी के सीधी में तैनाती मिली, तो तेजस्वी नायक को कटनी में तैनात किया गया। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों आईएएस अच्छे दोस्त बन गए। बाद में शादी के बंधन में बंध गए।

IAS Swati Meena SUCESS STORY
स्वाति के परिवार में पहले से भी कई अधिकारी थे

यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने माता पिता और गांव का नाम रोशन करने वाली स्वाति मीणा अपनी कार्यशैली से सबसे दबंग महिला आईएएस की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। चलिए जानते हैं आईएएस स्वाति मीणा के बारे में, दबंग अफसर बनने की उनकी कहानी।

ad2 ad