फिल्मी अंदाज़ में IAS अफसर ने की अपने योगा ट्रेनर से शादी,तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल
बीते कुछ दिनों में बहुत सारे आईएएस-आईपीएस अफसरों ने शादी की है| लेकिन इनकी लव स्टोरी और शादी की कहानी बिल्कुल फिल्मी हैं| अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है|
वीडियो देखे – Click Here

मध्य प्रदेश कैडर के काबिल, चर्चित और युवाओं के पसंदीदा आईएएस गौरव बेनल शादी के बंधन में बंध गए हैं| इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज़ शेयर की हैं|
आइए जानते हैं गौरव बेनल के बारे में
गौरव बेनल 2016 बैच के आईएएस अफसर हैं| गौरव बेनल ने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में 249वीं रैंक हासिल की थी| फिलहाल वह मध्य प्रदेश के भोपाल के नगर विकास विभाग में एडिशनल कमीश्नर के पद पर तैनात हैं|

वह ट्विटर पर अपने काम से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं| गौरव अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं| उन्होंने आईएएस टीना डाबी के साथ LBSNAA में ट्रेनिंग हासिल की है|
गौरव बेनल की शादी
फरवरी के आखिरी हफ्ते में आईएएस गौरव बेनल विवाह के बंधन में बंधे हैं| आईएफएस आरुषि मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौरव के रिसेप्शन की फोटो शेयर की थी| अब गौरव और उनकी पत्नी ने भी शादी की बहुत सारे रस्मों और रिसेप्शन की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं|

इनकी शादी की तस्वीरें किसी बॉलीवुड फिल्म सितारे की शादी से कम नहीं लग रही हैं| दोनों हर फोटो में एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते हुए नजर आ रहे हैं|
योगिनी ममता गौरव बेनल पत्नी की कहानी


