फिल्मी अंदाज़ में IAS अफसर ने की अपने योगा ट्रेनर से शादी,तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल

IAS Gaurav Benal,ने की योगा टीचर से शादी

बीते कुछ दिनों में बहुत सारे आईएएस-आईपीएस अफसरों ने शादी की है| लेकिन इनकी लव स्टोरी और शादी की कहानी बिल्कुल फिल्मी हैं| अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है|

 वीडियो देखे – Click Here

IAS Gaurav Benal

मध्य प्रदेश कैडर के काबिल, चर्चित और युवाओं के पसंदीदा आईएएस गौरव बेनल शादी के बंधन में बंध गए हैं|  इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज़ शेयर की हैं|

आइए जानते हैं गौरव बेनल के बारे में

गौरव बेनल 2016 बैच के आईएएस अफसर हैं| गौरव बेनल ने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में 249वीं रैंक हासिल की थी| फिलहाल वह मध्य प्रदेश के भोपाल के नगर विकास विभाग में एडिशनल कमीश्नर के पद पर तैनात हैं|

IAS Gaurav Benal

वह ट्विटर पर अपने काम से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं| गौरव अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं| उन्होंने आईएएस टीना डाबी के साथ LBSNAA में ट्रेनिंग हासिल की है|

गौरव बेनल की शादी

फरवरी के आखिरी हफ्ते में आईएएस गौरव बेनल विवाह के बंधन में बंधे हैं| आईएफएस आरुषि मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौरव के रिसेप्शन की फोटो शेयर की थी| अब गौरव और उनकी पत्नी ने भी शादी की बहुत सारे रस्मों और रिसेप्शन की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं|

IAS Gaurav Benal

इनकी शादी की तस्वीरें किसी बॉलीवुड फिल्म सितारे की शादी से कम नहीं लग रही हैं| दोनों हर फोटो में एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते हुए नजर आ रहे हैं|

योगिनी ममता गौरव बेनल पत्नी की कहानी

गौरव बेनल आईएएस ने योगा टीचर ममता से शादी की है| वह ऑनलाइन क्लासेस भी देती हैं| इंस्टाग्राम पर उनके 30 हजार से ज्यादा हैं चाहने वाले लोग| वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं |

IAS Gaurav Benal

अपने योग की फोटोज़ अक्सर अपलोड भी करती हैं| उनकी फोटोज़ देखकर उनके अनुभव का अंदाजा लगाया जा सकता है|