भारत का अनोखा गांव जिसने देश दिए अब तक 47 IAS और IPS ऑफिसर्स , देखे Photos Inside

हम हर रोज UPSC परीक्षा पास करने वाले कैंडिटेट्स के संघर्ष, कामयाबी की कहानियां पढ़ते हैं। आज की कहानी थोड़ा और ज्यादा खास है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, देश के उस गांव के बारे में जहां से देश को सबसे ज्यादा IAS IPS मिले हैं।

IAS-IPS Village: आईएएस-आईपीएस का वो गांव जहां केवल 75 घर हैं जिनसे बने 47 अफसर

जौनपुर जिले के गद्दीपुर के माधोपट्टी गांव की मिट्टी प्रशासनिक अधिकारी पैदा करती है। इस गांव में महज 75 घर हैं, जिनमें से अब तक 47 आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी निकले हैं।

सिर्फ 75 परिवारों के इस गाँव के हर घर में हैं एक IAS या IPS अफ़सर! बेहद ही खास है ये गांव - Newstrend

यह सभी सीएम, पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं। इस गांव में एक परिवार ऐसा भी है, जिसके पांच भाइयों ने आईएएस की परीक्षा पास की है। ग्रामीणों के मुताबिक 1952 में इंदू प्रकाश सिंह ने यूपीएससी में दूसरी रैंक हासिल की थी। इंदू फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों में भारत के राजदूत रहे हैं।

 माधोपट्टी गांव से पहली बार साल 1952 में डॉ इंदुप्रकाश ने यूपीएससी में दूसरी रैंक हासिल की थी. उन्हें आईएएस पद मिला था. डॉ इंदुप्रकाश के चार भाई भी आईएएस अधिकारी बने. इंदुप्रकाश फ्रांस समेत कई देशों के राजदूत रह चुके हैं. साल 2002 में डॉ इंदुप्रकाश के बेटे यशस्वी 31वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने. गांव के लोगों के हवाले से लिखी गईं रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऊंचें पदों पर काम करने वाले ज्यादातर लोगों का गांव से नाता नहीं के बराबर है. (सांकेतिक तस्वीर)

आजादी के पहले से ही माधोपट्टी गांव के लोगों का प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे। यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए रोल मॉडल है। खास बात यह है कि इस गांव में कोई भी कोचिंग इंस्टीट्यूट नहीं है।

 गांव के निवासी रणविजय सिंह ने मीडिया को बताया माधोपट्टी गांव से आईएएस के अलावा कई पीसीएस अधिकारी भी बने हैं. गांव की महिलाएं भी पीसीएस अधिकारी बनी हैं. गांव से न केवल पुरुष अधिकारी IAS IPS बने, बल्कि बेटियों और बहुओं ने भी परचम लहराया है. अफसर बने गांव के युवक-युवतियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नाम रौशन किए लेकिन गांव नहीं चमका सके. उच्च प्रशासनिक पदों पर नौकरी करने वाले लोग गांव के विकास को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित नहीं कर सकें.

गांव से राहुल का कहना है कि यहां 75 घर हैं। यहां के 51 लोग बड़े पदों पर तैनात हैं। 45 से अधिक लोग आईएएस और पीसीएस जैसे पदों पर हैं। इसके अलावा गांव के जन्मेजय सिंह वर्ल्ड बैंक में काम कर रहे हैं।

UPSC Success Story : यूपी के 'आईएएस-आईपीएस फैक्ट्री' गांव की जानें कैसी है हालत, क्या चाहते हैं गांव के लोग - upsc success story ias ips factory village madhopatti 47 officers in

सिर्फ आईएएस-पीसीएस ही नहीं, इस गांव ने देश को वैज्ञानिक भी दिए हैं। माधोपट्टी के डॉ. ज्ञानू मिश्रा इसरो में वैज्ञानिक हैं और देवेंद्र नाथ सिंह गुजरात के सूचना निदेशक के पद पर रहे हैं।