बिहार के लाल ऋतिक ने किया कमाल, डेफ बैडमिंटन ओलिंपिक में जीता स्वर्ण पदक

hrithik anand of bihar won gold medal in deaf olympics 2022 badminton

ब्राजील में आयोजित 24वां समर डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर बिहार के हाजीपुर के लाल ऋतिक ने अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

1 से 15 मई तक ब्राजील में चल रहे डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक में टीम इवेंट में हाजीपुर दिग्घी कला लाल पोखर निवासी उदय सिंह व माता अंजली देवी का पुत्र ऋतिक आनंद ने पहला स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ पुरे देश को गौरवांवित किया है।

स्वर्ण पदक अपने देश के नाम किया

24वां समर डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक टीम इवेंट चार देश के खिलाड़ियों को मात देते हुए भारत के खिलाड़ी ऋतिक आनंद जापान के साथ फाइनल मुकाबला में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने देश के नाम किया वैसे ही घर में खुशी का माहौल छा गया।

Hrithik won gold medal for India in 24th Summer Deaf Badminton Olympics
24वां समर डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक में ऋतिक ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

वहीं जिले के खेल प्रेमी और स्थानीय लोगों ने ऋतिक आनंद के घर लाल पोखर दिग्घी पहुंच कर माता-पिता को बधाई दी। भाजपा कला एवं सांस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह जिले के चर्चित लोक गायक सह रितिक आनंद के चाचा अभय सिंह दादा ने बताया कि जीत खबर मिलते बधाई देने वालों तांता लगा हुआ। ब्राजील में ऋतिक के साथ भारत के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं।

आगे भी देश के लिए गोल्ड मेडल लाने की पूरी उम्मीद

मालूम हो कि ऑल इंडिया स्पॉट काउंसिल ऑफ द डेफ की ओर से 24 वें समर डेफ बैंडमिंटन प्रतियोगिता में पुरे भारत से डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

उसमें बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर दिग्घी कला पश्चिमी लाल पोखर निवासी उदय कुमार सिंह व मां अंजली सिंह के पुत्र ऋतिक आंनद को चयन किया गया था।

डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक टूर्नामेंट में टीम इवेंट में गोल्ड हासिल करने पर जिले के खिलाड़ियों ने ऋतिक को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि ऋतिक का तीन गेम 16 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सिंगल, डबल एवं मिक्स में भी अपने देश के लिए गोल्ड मेडल लाने की पूरी उम्मीद है।

24th Summer Deaf Badminton Olympics 2022
24वां समर डेफ बैडमिंटन ऑलंपिक 2022

खेल जगत के सभी लोगों ने बधाई दी

रितिक की सफलता पर दादा प्रभु नाथ सिंह, नाना बालेश्वर सिंह, फुआ चंचल,फुफा सुशील सिंह के साथ रितिक के कोच संतोष सिंह, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, पप्पू सिंह, डाक्टर रंजन, संजय कुमार, मुन्ना सिंह, दयाशंकर पाठक, राजू सिंह, विपुल, राजेश के साथ ही जिले के खेल जगत के सभी लोगों ने बधाई दी है।

वर्ल्ड डीफ बैडमिंटन चैम्पियन 2019 में भी लहराया था तिरंगा

रितिक मैट्रिक उतीर्ण है। उसकी इस सफलता में माता – पिता, कोच व जिले के खिलाड़ियों का पूरा सहयोग रहा है। उसके सहयोगी रहे चाचा और जिले वरिष्ठ कलाकार अभय सिंह ने बताया कि जन्म से वह भले ही बधिर था, लेकिन उसके माता-पिता ने कभी बधिर होने का एहसास नहीं होने दिया।

उसे न पढ़ने में रूचि थी न ही अन्य कामों में। बस खेल में ही उसका मन रमता था। उसके खेल में रूचि को देखते हुए माता-पिता ने पूरा सहयोग किया।

रितिक ने मेहनत और प्रतिभा से चीन में आयोजित वर्ल्ड डीफ बैडमिंटन चैम्पियन 2019 के अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में अंडर-19 में ब्वायज डबल और मिक्स डबल में दो सिल्वर मेडल जीतकर चीन में तिरंगा लहराया और आपने देश व प्रदेश का नाम रौशन किया था ।