बिहार के इन 8 जिलों में बनेंगे 100 बेड वाले 10 हॉस्टल, 66 करोड़ 52 लाख की होगी लागत
बीते दिनों मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में नितीश कुमार ने कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाया। इन एजेंडों में राज्य के 8 जिलों में 100 बेड वाले 10 हॉस्टल बनाने को लेकर भी सहमति बनी है।
इन जिलों में बनेगा हॉस्टल
नीतीश सरकार ने पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए सूबे के 8 जिले में 100 आसन वाले 10 हॉस्टल के निर्माण का निर्णय लिया है। बता दे कि पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग नवादा, गोपालगंज, बक्सर, सहरसा, पूर्णिया, अरवल, अररिया व नालंदा में इन हॉस्टलों का निर्माण कराएगा।
जानिए क्या होगी लागत
हॉस्टल का निर्माण बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के तहत बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा, इस पुरे परियोजन की लागत लगभग 66 करोड़ 52 लाख रूपये होगी।
पटना और वैशाली में कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल
इसके साथ ही बिहार की राजधानी पटना और वैशाली में जननायक कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल के लिए एक करोड़ 99 लाख की राशि भी मंजूर की गई है। दूसरी तरफ दरभंगा के केवटी प्रखंड के बाढ़ पोखर में बन रहे अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय+2 उच्च विद्यालय भवन का निर्माण कराने के लिए सात करोड़ 12 लाख 28 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

