बिहार में मिला ऐतिहासिक पहाड़, देश दुनिया के लोग इस गुफा से अब भी अनजान, सामने आई तस्वीरें

historical mountain in nalanda

आज भी नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र के आत्मा पंचायत के पहाड़ीतर गांव में यह छोटा पहाड़ मौजूद है। यह देश और दुनिया के लोगों से ही नहीं बल्कि जिलेवासियों के नजरों से भी अक्सर दूर ही रहा है। इस पहाड़ के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस पहाड़ में एक गुफा भी है।

People of the country and the world are still unaware of this historical mountain of Nalanda
देश और दुनिया के लोग नालंदा के इस ऐतिहासिक पहाड़ से अब भी अनजान

इसके बारे में कहा जाता है कि यह युद्ध की दृष्टि से तैयार किया गया था, हालांकि अधिकतर लोग इसके एक साधु द्वारा बनाए जाने की बात कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर और बिहारशरीफ के इस पहाड़ के बारे में पूरे देश और दुनिया के लोग जानने लगे हैं।

This small mountain is situated in Paharitar village of Islampur block area of Nalanda district
नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ीतर गांव में यह छोटा पहाड़ मौजूद

लेकिन इस्लामपुर प्रखंड के पहाड़ीतर गांव में वर्षों पूर्व की ऐतिहासिक पहाड़ के बारे में आसपास के ग्रामीणों को छोड़कर जिले के लोग अनजान बने हुए हैं। पहाड़ीतर गांव में इस पहाड़ का इतिहास काफी पुराना है। इस पहाड़ से लोग आज भले अनजान हैं, लेकिन आसपास के गांव के लोग इस पहाड़ के महता को भली भांति जानते हैं।

Historical mountain of years ago in hilly village
पहाड़ीतर गांव में वर्षों पूर्व की ऐतिहासिक पहाड़

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस पहाड़ पर 10 फीट का एक गुफा भी है जिसे एक साधु ने पहाड़ को काटकर बनाया था। वह साधु इसी गुफा में रहा करते थे।

The history of this mountain in Paharitar village is very old
पहाड़ीतर गांव में इस पहाड़ का इतिहास काफी पुराना

इसी पहाड़ के नाम पर है यह गांव का नाम- ग्रामीण राहुल सिंह ने बताया कि इस्लामपुर के आत्मा पंचायत के यह गांव का नाम इसी पहाड़ी के नाम पर रखा गया है। ऐसा इसलिए कि इस गांव में एक छोटा सा पहाड़ है और इस गांव का नाम पहाड़ीतर रखा गया है।

People demanded that the mountain should also be developed in the field of tourism
लोगों ने की मांग पहाड़ पर भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाए

स्थानीय ग्रामीण राहुल सिंह, संजीव कुमार, मुखिया विनोद कुमार, समेत अन्य ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि इस पहाड़ के बारे में भी देश और दुनिया के लोगों को बताया जानकारी दी जाए। इस पहाड़ पर भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाए जिसे लोगों को यहां के बारे में भी जानकारी मिल सके।