IIT छोड़कर फौजी बना बिहार का बेटा, CDS बिपिन रावत की चार्ली स्क्वाड्रन में ली ट्रेनिंग
बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हिमांशु राज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं, IIT एडवांस में सेलेक्ट होने के बाद उन्होंने NDA जॉइन किया था जिसके बाद वह 11 दिसंबर को इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से पासआउट हुए। उनके सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है, वहीं उनके पैतृक गांव में लोग मिठाइयां बांट रहे है।
लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब पहली बार हिमांशु अपने गांव आए तो वहां उनका जोरों शोरों से स्वागत हुआ, मां ने बेटे को तिलकर लगाया। वहीं घर पहुंचने के बाद हिमांशु ने बी मंदिर में पूजा अर्चन की। साथ ही साथ अपने बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद भी लिया।
हिमांशु राज खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के नारदपुर निवासी सूबेदार मेजर सूचित कुमार के छोटे पुत्र है, हिमांशु 1 बहन और 2 भाई में सबसे छोटे हैं। उनके पिता भारतीय सेना से सूबेदार मेजर (ऑनररी कैप्टन) की पद से 2020 में रिटायर्ड हो चुके हैं। बड़े भाई एक सॉफ्टवेर कंपनी में इंजीनियर है वहीँ माँ ममता कुमारी गांव में ही सरकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं।
हिमांशु अपनी इस कामयाबी का क्रेडिट अपने माता पिता को देते हैं, वे बताते है कि वे IIT में सफल होने के साथ NDA में भी चयनित हुए थे। जिसके बाद उन्होंने IIT को छोड़ भारतीय सेना में अपने पिता की तरह देश सेवा में जाने की सोची फिर आगे का रास्ता तय किया।
बताते चले कि हिमांशु ने NDA के उसी चार्ली स्क्वाड्रन में ट्रेनिंग ली, जिसमें कभी शहीद CDS जनरल बिपिन रावत ने ट्रेनिंग ली थी। हिमांशु के पिता सूचित कुमार ने कहा कि जब वो सेना में थे तो वो ये सपना देखते थे कि एक दिन उनका बेटा भी देश की सेवा करे। आज उनका ये सपना पूरा हो गया है, जिससे वो काफी खुश हैं।

