क्या आप भी है चाय प्रेमी, तो आइए जानते है 4 प्रकार के चाय और उनके पीने के फायदे
नमस्का दोस्तों अगर आप भी चाय के सोखिन है तो जान लीजिये ये फायदे चाय पिने के । अच्छी और कड़क चाय हर कोई पसंद करता है , मगर क्या आप चाय पीने फायदों को जानते है । भारतीय घरों में चाय पिने और पिलाने का रिवाज़ है ।
लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने के कई स्वस्थ्य लाभ भी हैं और इसके सेवन से हम बहुत तरह की बीमारियों के जोखिम से बच्चा जा सकता है। चाय एक नहीं बल्कि कई प्रकार की होती है और सबकी अपनी-अपनी खासियत है। हम बहुत बार चाय अपने मूड या मौसम के हिसाब से भी बनाते है , तो चलिए यहां हम आपको चाय के प्रकार और उनके फायदे के बारे में जिक्र कर रहे हैं।
अदरक की चाय के फायदे
अदरक की चाय में पाचन संबंधी समस्याओं को शांत करने और विशेष रूप से हार्ट में जलन और मतली को कम करने में मदद करने की क्षमता होती है। एक कप अदरक की चाय पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो शरीर में सूजन को कम करके एक अध्ययन से पता चलता है कि चाय कुछ दवाओं की तरह ही प्रभावी हो सकती है।
सौफ की चाय पीने के फायदे
सौफ की चाय आपके डाइजेशन के लिए अच्छी होती है , आपको अगर डाइजेशन से जुड़ी समस्याए है तो रोज सौंफ की चाय पीना शुरू कर दें। गैस्ट्रिक एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देकर सौंफ की चाय आपके डाइजेशन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
ये चाय आपको वेट लॉस में भी मद्दत करती है , ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है और इससे तेजी से वेट लॉस होता है। आपको मुंहासोंं से भी बचती है , सौंफ आपकी त्वचा के लिए भी बेहतरीन होती है। सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मुंहासों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।
तुलसी की चाय पीने के फायदे
तुलसी के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जिससे आपका रक्तचाप को कम होता है। इसमें तुलसी में एंटी हाइपरटेंसिव गतिविधियां भी मौजूद होती हैं जो आपके सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद मददगार होता है ।
आमतौर पे जब गलत खान-पान के कारण पाचन क्रिया की समस्याओं से आप परेशां हो जाते हैं उस समय तुलसी की चाय लाभकारी सिद्ध होती है । इसके अल्वा अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो तुलसी की चाय बहुत फ़ायदेमंत सिद्ध होता ।
मसाला चाय पीने के फायदे
मसाला चाय बहुत ही कारगर होती है सभी मसालों के न केवल अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य लाभ होते हैं बल्कि ये आपके शरीर को किसी भी सूजन से निपटने में मदद करने के लिए तालमेल में काम करते हैं । मसाला चाय एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो सामान्य सर्दी को दूर रखने में भी मदद करते हैं।

