बिहार में यहाँ जमकर गिरे ओले, मनाली की तरह बिछ गई सफेद चादर, तस्वीरों में देखे नजारा
बिहार में मौसम ने ऐसी करवट बदली कि शिवहर जिले के आसपास के इलाकों में कश्मीर और मनाली जैसी सफेद चादर बिछी हुई मिली।

यह चादर बर्फ की नहीं, बल्कि ओले की थी। दरअसल, शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में बीती देर रात भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बना रहा, तो वहीं फसलों को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में लगे फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गए।

शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में लोग जब सुबह सोकर उठे तो सड़कों पर मोटी सफेद चादर देखने को मिलीं। बीती रात को इस प्रखंड में खूब ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कें कश्मीर और मनाली जैसी दिखने लगी।

इस ओलावृष्टि ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी। फसलों को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में लगे फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गए हैं। इस दौरान किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गेंहू समेत बाकी फसलों की बर्बादी हुई। किसान फसल काटने की तैयारी में ही थे और ऐसे में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।

बच्चों के लिए यह कौतूहल का विषय बन गया। जैसे ही बच्चे सुबह उठे, अपने चारों तरफ सफेद चादर देख रोमांचित हो उठे और ओला से खेलने लगे।

इस कड़ी में नौजवान भी पीछे नहीं रहे। बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों के लिए यह एक कौतूहल का विषय था, क्योंकि सबके लिए यह पहला अनुभव था। शिवहर में कश्मीर जैसी बर्फबारी जैसा माहौल बनना अपने आप में चर्चा का विषय है। इस दौरान लोगों ने खूब तस्वीरें भी खिंचवाई।

ओलावृष्टि की सफेद चादर से जमीन, खेत और घरों के छत पूरी तरीके से पट गए थे। इस तरह की तस्वीर यहां के लोगों ने पहले कभी नहीं देखा थी। यही कारण है कि पड़ोस के गांवों से भी लोग इस नजारे का लुफ्त उठाने आ रहे हैं और खूब तस्वीरें भी खिंचवा रहें हैं।



