Gulab Wali Chai Recipe: चाय के शौक़ीन है तो ट्राई करे गुलाब वाली चाय, जाने बनाने का आसान तरीका

Gulab Wali Chai Recipe

Gulab Wali Chai Recipe: चाय कई तरीके से बनाई जाती है, इलायची चाय से लेकर मसाला चाय तक हर कोई इसे अपने स्वाद के मुताबिक पीना पसंद करता है।

चाय के शौकीन हर तरह की चाय का स्वाद चखना पसंद करते हैं। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो आप इस बार गुलाब वाली चाय बनाने का ट्राई कर सकते हैं।

गुलाब का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है, इससे गुलब जल, गुलकंद और भी कई चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन इस बार गुलाब की फ्रेश पत्तियों को अपनी चाय में मिक्स करें और फिर इस मजेदार चाय को आराम से बैठ कर पीएं।

rose tea
गुलाब वाली चाय

गुलाब वाली चाय बनाने की सामग्री

1.5 कप पानी

1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ

1 इंच दालचीनी स्टिक

2-3 लौंग

5-6 गुलाब की पंखुड़ियां

3 बड़े चम्मच चायपत्ती

2 बड़े चम्मच स्वीटनर

3-4 इलायची

2 कप दूध

5-6 तुलसी के पत्ते

कैसे बनाएं गुलाब वाली चाय?

how to make rose tea
कैसे बनाएं गुलाब वाली चाय?

गुलाब वाली चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले पानी गर्म करें और फिर इसमें अदरक, दालचीनी, इलायची, और गुलाब की पत्तियां डासें।

फिर इसमें चाय पत्ति और शक्कर डालें। हमारे द्वारा नारियल की शक्कर का इस्तेमाल किया गया है।

फिर इस चाय में दूध डालें और एंड में उबाल आने पर तुलसी पत्ते डालें।

चाय को कुछ देर उबालें और गुलाब वाली चाय तैयार है। इसे छान कर सर्व करें।

ध्यान दें- कई लोगों को तुलसी पत्ते से गैस की समस्या हो जाती है, ऐसे में अगर आपको ये समस्या है तो आप इसे स्किप कर सकते हैं।