अपनी शादी में जाना भूल गया नशेड़ी दूल्हा,अगले दिन पहुंचा तो जूते से की गई स्वागत
अनोखा शादी
एक अजब शादी की गजब कहानी तब सामने आई जब पंडाल सजा हुआ था मंडप सजे हुए थे दुल्हन मेहंदी लगा चुकी थी गांव के लोग भोज के खाने खा चुके थे अब बस इंतजार था दूल्हे और बारातियों की। ना तो दूल्हा पहुंचा और ना ही बाराती।

जानिए क्या है पूरा मामला
भागलपुर सुलतानगंज के मिर्जापुर गाँव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां दूल्हा अपनी ही शादी में जाना भूल गया, इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब दूल्हे को अगले दिन याद आया और शादी करने आनन-फानन में अपने ससुराल पहुंच गया।
दरअसल दूल्हा अपनी शादी की खुशी में अपने कुछ साथियों के साथ दारू पार्टी करने लगा और वह नशे में मदहोश हो गया जब उसे होश आया तब तक 24 घंटे बीत चुके थे, दूसरी तरफ लड़की वाले शादी की पूरी तैयारी कर रखे थे लड़की वाले लड़के और बारात का इंतजार करते रह गए लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा ।

शराब के नशे में चूर दूल्हा
13 मार्च सोमवार की रात लड़की वाले इंतजार करते रहे कहलगांव के अंतिचक गांव से बारात आनी थी लेकिन लड़का शादी के पूर्व ही शराब पीकर नशे में चूर हो गया और बारात लेकर लड़की वाले के घर नहीं पहुंच पाया
इधर लड़की के घर शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी लेकिन दूल्हे के नहीं पहुंचने पर लड़की वालों के घर परिजन व्याकुल भी दिखे और दुर्घटना की भी आशंका जताई जाने लगी परंतु किसे मालूम था कि दूल्हा अपने साथियों के साथ नशे में धुत कहीं नशे में पड़ा हुआ है।

लड़के के करतूत पर लड़की के घरवाले हुए आग-बबूला
14 तारीख मंगलवार को जब नशेबाज दूल्हा का नशा टूटा तो फिर आनन-फानन में वह अपने ससुराल पहुंचा तब तक मामला ही कुछ और हो चुका था, दूल्हे की सारी करतूत लड़की वालों को पता चल चुकी थी दूल्हा के आते ही लड़की पक्ष के लोग आग बबूला हो गए

लड़की के घर वालों ने शादी से किया जाए
लड़की के परिजनों के द्वारा शादी में जो खर्च हुई थी उसमें कुछ पैसे देकर किसी तरह दूल्हा और उसका साथी वहां से फरार हुआ।भागलपुर सुल्तानगंज के मिर्जापुर की रहने वाली लड़की दुल्हन ने कहा ऐसे लड़के से मैं शादी नहीं कर सकती जो नशे का सेवन करता हूं साथ ही लड़की ने खुलकर कहा लड़का हम लोगों से झूठ बोलकर शादी का षड्यंत्र किया

