पटना: सभी सरकारी भवनों में लगेंगे सोलर प्लांट, जानिए किस महीने से शुरू होगा काम
राजधानी पटना में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सरकारी भवनों में सोलर प्लांट लगाने की योजना पर बहुत ही जल्द काम शुरू हो जायेगा, ये सोलर प्लांट सीधे पावर ग्रिड से जुड़े रहेंगे जिससे इन प्लांट से उत्पादित बिजली का उपयोग संबंधित भवन में करने के बाद बची हुई बिजली की आपूर्ति ग्रिड के माध्यम से बिजली कंपनी को की जायेगी।
इन भवनों पर पहले लगाने की योजना
बिहार विद्युत विनियामक आयोग के नियमों के अनुसार संबंधित भवन में बिजली की स्वीकृत खपत के बराबर क्षमता के सोलर प्लांट लगाये जा सकते हैं, इसकी शुरुआत इसी साल के अंत तक ब्रेडा के माध्यम से होने की संभावना है।
जिन सरकारी भवनों के छत का क्षेत्रफल करीब 10 वर्गमीटर हो और वहां छाया नहीं आता हो, वैसे भवनों को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना में शामिल किया जायेगा। उसके बाद कम क्षेत्रफल वाले भवनों के छतों पर भी सोलर प्लांट लगाये जायेंगे.।
पर्यावरण की होगी सुरक्षा
सरकार के इस योजना से एक तरफ जहाँ भवनों का बिजली बिल कमेगा तो दूसरी तरफ जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों के अनुसार हजारों वाट प्रतिदिन पारंपरिक ऊर्जा की बचत होने से पर्यावरण की सुरक्षा होगी। साथ ही इन सोलर प्लांट से खपत से अधिक बिजली उत्पादन से उसे बिजली कंपनी को बेचा जा सकेगा, जिससे संबंधित भवन और विभाग को आमदनी हो सकेगी।

