पटना गाँधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर रोक, 15 अगस्त समारोह को लेकर गाइडलाइन जारी
राज्य भर में हर वर्ष होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार के द्वरा गाइडलाइन (Independence Day Protocol) जारी कर दिया गया है, गाइड लाइन्स के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के समारोह में किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा साथ ही पटना के गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में होने वाले समारोह में आम लोगों के आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लिया फैसला
आपको बता दे की फिलहाल बिहार में कोरोना की रफ़्तार धीमी है लेकिन कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बिहार सरकार ने इस गाइडलाइन्स को जारी किया है, इस वर्ष राज्य सरकार ने यह तय किया है कि समारोह में किसी भी आम नागरिक को आमंत्रित नहीं किया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने के लिए समारोह में लोगों की संख्या कम हो इसके लिए अति विशिष्ट महानुभावों और वरीय पदाधिकारी को ही आमंत्रित किया जाएगा।
गाँधी मैदान में होने वाले झांकियों के लिए अलग से निर्देश
इसके साथ ही सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दिया है, पटना स्थित गाँधी मैदान में होने वाले झांकियों के लिए अलग से निर्देश जारी किया है। सरकार की तरफ से जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि गांधी मैदान में झांकियों की संख्या 7- 8 होगी और उन झांकियों में जल, जीवन हरियाली, 7 निश्चय, मद्य निषेध, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन से जुड़ी झांकियों को ही प्रदर्शित किया जाएगा।

