गॉर्जियस लुक के लिए लगाते हो आईलाइनर, तो कलर कॉम्बिनेशन के लिए जरूर पढ़े ये मेकअप टिप्स
आमतौर पर महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी सचेत रहती हैं। खासकर जब किसी पार्टी या फंक्शन में जाने की बात आती है, तो सभी महिलाएं गॉर्जियस लुक के लिए कोई मेकअप नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि आई लाइनर भी खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। लेकिन साथ ही गलत आई लाइनर का चुनाव आपके लुक को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। इसलिए मेकअप के दौरान आई लाइनर के मैचिंग कलर पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।
दरअसल आईलाइनर के बिना मेकअप अधूरा लगता है। वहीं कई महिलाएं आकर्षक दिखने के लिए डार्क कलर का आई लाइनर लगाना पसंद करती हैं। जिसके लिए ज्यादातर महिलाएं ब्लैक कलर का आई लाइनर पसंद करती हैं। हालांकि आईलाइनर को लेकर आज बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं। इसे अपनी पलकों पर लगाकर आप दूसरों से अलग और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें चूड़ियां, बेहद कम दाम में लाखों वैरायटी
पार्टी लुक के लिए सिल्वर आई लाइनर बेस्ट है

सिल्वर आई लाइनर वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ खासतौर पर अच्छा लगता है। इसलिए किसी पार्टी के लिए सिल्वर आई लाइनर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें तो डिफरेंट लुक लाने के लिए इसे खास शेप में भी लगा सकती हैं।
ब्लैक ड्रेस पर ग्रीन आई लाइनर का कॉम्बिनेशन

अगर आप किसी पार्टी के आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं तो ऐसे में ग्रीन आई लाइनर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हरे रंग का आई लाइनर काले रंग की पोशाक या झिलमिलाते हरे रंग की पोशाक पर विशेष रूप से सुंदर लगता है।
बोल्ड लुक के लिए चुनें ब्लू आई लाइनर

अगर आप किसी पार्टी या क्लब में जाने का प्लान कर रही हैं तो ब्लू आई लाइनर लगा सकती हैं। सामान्य तौर पर बाजार में नीले रंग के कई आई लाइनर आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन बोल्ड लुक पाने के लिए आप रॉयल ब्लू आई लाइनर का चुनाव कर सकती हैं।

