बिहार: बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों को मिलेगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, बिहार सरकार का फैसला
राज्य के अलग अलग जिलों के बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं को अब सरकार के तरफ से चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा, जिससे लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने में काफी मदद मिलेगा। सरकार पूर्व से ही स्वरोजगार से जुड़े कई तरह के प्रोग्राम को इन लड़कियों के लिए चली रही है लेकिन इसी बीच अब बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस और ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
सरकार के इस फैसले के बाद विभागीय स्तर पर तैयारी तेज कर दी गयी है है कोरोना पीरियड के समाप्ति के बाद इस कार्यक्रम को धरातल पर उतारा जायेगा।
लड़कियों ने की थी मांग
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पिछले साल वहां रह रही लड़कियों ने विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बातों को रखा था। लड़कियों ने उनके समक्ष कई तरह के मांगों को रखा था जिसमें सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग कराने की भी मांग की गई थी।
बालिका गृह की बच्चियों ने अपनी बातें रखते हुए बालिका गृह को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया था साथ ही कंप्यूटर, डांस, गाना, ड्राइविंग आदि जैसे कौशल विकास एवं हुनर प्रसीक्षण की व्यवस्था की मांग की थी।


