महिलाओं के हाथों में रहा पटना एयरपोर्ट का पूरा कमांड, आसमान से जमीन तक महिला शक्ति का दबदबा

Full command of Patna airport in the hands of women

महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर देश और दुनिया में कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इस खास अवसर पर नारी शक्ति (Woman Power) के सम्मान में पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Patna Airport) का सारा कामकाज महिलाओं ने संभाला।

महिलाओं ने यहां के सभी काम को बखूबी निभाया। हवाई जहाज की उड़ान से लेकर लैंडिंग तक सारा कंट्रोल महिलाओं के जिम्मे रहा। एयरपोर्ट के टावर पर बने कंट्रोल रूम (Air Control Room) में तीन कंट्रोलर काम करते हैं। ये विमानों की लैंडिंग (Flight Landing) और उड़ान की पूरी नजर रखते हैं। यहां महिलाएं पूरी जिम्मेदारी से यह काम करती दिखीं।

Patna Airport
पटना एयरपोर्ट

महिलाओं ने पूरे जोश के साथ किया काम

महिलाओं ने एयरपोर्ट की एक्टिविटी रूम को भी संभाले रखा। हवाई जहाज आने के बाद जो प्रक्रिया होती है वो एक्टिविटी रूम से की जाती है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से सभी पर नजर बनाया जाता है।

Women worked with full enthusiasm
महिलाओं ने पूरे जोश के साथ किया काम

यहां भी महिलाओं ने कमान संभाल रखी थी। साफ-सफाई से लेकर टिकट काउंटर तक सबका कार्यभार महिलाओं के पास था। महिलाओं ने पूरे जोश के साथ काम किया और एयरपोर्ट को आम दिनों की ही तरह फंक्शनल मोड में रखा।

महिलाओं को किया गया सम्मानित

इंटरनेशनल वूमेन्स डे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से केक काट कर और फूल देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सफाईकर्मी महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगा कर उन्हें मुफ्त स्वास्थ संबंधी चिकित्सा दी गयी।

women were honored
महिलाओं को किया गया सम्मानित

पटना एयरपोर्ट पर एजीएम (AGM) चंचला कुमारी ने बताया कि मैं एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हूं, मैं यही काम करती हूं। यह काम काफी चैलेंज वाला है, इसमें एक गलती बहुत भारी पड़ सकती है। लेकिन हम लोग सदा जोश के साथ काम करते हैं।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक के मुताबिक महिला अधिकारियों ने अपनी कौशल के जरिये काम में अपना लोहा मनवाया है। महिलाओं को एयर कंट्रोल और कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी दी जाएगी लेकिन सुरक्षा और तकनीकी कारणों से पूरा कमांड नहीं दिया जा सकता।