बड़ी खबर: रेलवे में खाने के सामान होंगे महंगे, देखिए नया लिस्ट

रेलवे यात्रियों को महंगाई का तड़का फिर से लगने वाला है। करीब एक दशक बाद रेलवे खान-पान के सामान महंगे करने जा रहा है। बड़ी बात यह है कि चाय से लेकर खाने की थाली तक में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार हो गया है।

5 रुपए वाली चाय 15 रुपए में मिलेगी

आपको यह मालूम हो कि अलग- अलग पांच डिवीजन से तैयार प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को जाएगा। वहां से सहमति मिलने के बाद अगले महीने से रेलवे में चाय से लेकर पीने का पानी तक महंगा हो जाएगा।जानकारों का कहना है कि 5 रुपए वाली चाय 15 रुपए की हो सकती है।

2012 में बढ़ी थी कीमत

नियमों के मुताबिक जोनल रेलवे हर दस साल पर स्टेशन पर बिकने वाली खाने की कीमतों का निर्धारण करता है। उत्तर रेलवे में दस साल पहले साल 2012 में कीमत बढ़ाई गई थीं। लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर 71 प्रकार के खान पान हैं।

इन जोन में रेट बढ़ाने की तैयारी

लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, अंबाला, दिल्ली और फिरोजपुर डिवीजन ने अपने – अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए गए है। प्रस्ताव तैयार करने के लिए बाहर के रेट के अलावा IRCTC के रेट को लिया जाता है।

उसके आधार पर रेलवे अपना एक रेट देता है। मौजूदा रेट के हिसाब से महंगाई चार से पांच गुना बढ़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाला रेट हो सकता है।

हर दस साल पर रेट निर्धारण होता है

DRM एस के सपरा ने बताया कि नियमों के अनुसार हर दस साल पर रेट निर्धारण करना होता है। इसकी अवधि पूरी हो गई थी। मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था। यह रेट वहां लगा रहता है। इसके अलावा पैंट्रीकार, फूड प्लाजा की जिम्मेदारी IRCTC की है। यहां तक कि ट्रेनों में पैंट्रीकार नहीं हैं, वहां भी खाना IRCTC भिजवाता है।

इन सामान के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव

सामान रेट पहले प्रस्तावित रेट
पनीर पकौड़ा 30 60
फ्राई राइस 32 75
छोला भटूरा 31 50
पाव भाजी 32 65
समोसा 16 20
कचौड़ी 10 40
इडली 12 35
मसाला डोसा 15 50
फिश करी 56 100
 

सामान

रेट पहले प्रस्तावित रेट
पनीर पकौड़ा 30 60
फ्राई राइस 32 75
छोला भटूरा 31 50
पाव भाजी 32 65
समोसा 16 20
कचौड़ी 10 40
इडली 12 35
मसाला डोसा 15 50
फिश करी 56 100
एग बिरयानी 48 80
वेज सैंडविच 18 60
वेज बिरयानी (पुलाव) 42 80
new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट