बिहार शताब्दी स्मृति स्तम्भ निर्माण की पहली तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

First picture of construction of Bihar Shatabdi Memorial

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर बिहार विधान सभा में तैयारी तेजी से चल रही है। विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पीएम के आगमन को लेकर बैठक की जिसमें संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और बिहार सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए।

विधानसभा से विजय सिन्हा ने कहा कि 15 से 20 मई तक शताब्दी स्तंभ का निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री से समय मांगा जाएगा। पीएम मोदी विधान सभा में संग्रहालय और गेस्ट हाउस का भी शिलान्यास करेंगे।

बिहार शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास

आपको बता दें कि बिहार विधान सभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधान सभा पहुंचे थे।

Sculptor with model of Bihar Shatabdi Smriti Stambh
बिहार शताब्दी स्मृति स्तंभ के मॉडल के साथ मूर्तिकार

इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने विधान सभा परिसर में महाबोधि वृक्ष के पौधा को लगाया था और बिहार शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास भी किया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय से मांगा समय

उसी दौरान विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने यह घोषणा की थी कि शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाना चाहते हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा जा रहा है।

Logo used in Bihar and in archive
बिहार में इस्तेमाल होनेवाला और आर्काइव में मौजूद लोगो

बिहार विधानसभा संग्रहालय, 01 और 02 ऑफ माल रोड, पटना में बनने वाले विधानसभा के आधुनिक अतिथिशाला के शिलान्यास के लिए भी जल्द करवाई करने का भी निर्देश दिया।

साथ ही इसके लिए भवन निर्माण विभाग के सचिव तथा अभियंताओं के साथ संग्रहालय के लिए विधानसभा परिसर में उपयुक्त स्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया।

उन्होंने ऑफ माल रोड, पटना में बनने वाले विधान सभा के आधुनिक अतिथिशाला को लेकर भी विस्तृत रूप में समीक्षा की।