बिहार में सपना चौधरी के ठुमके पर चली गोलियां की ठाय ठाय, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियों

firing on sapna choudhary dance in bihar

बिहार के रोहतास में बुधवार आधी रात और बारिश के बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ठुमके लगाती रहीं और स्टेज के नीचे गोलियां चलती रहीं। सपना अपने सबसे हिट गाने पल-पल याद तेरी तड़पावे रे… पर डांस कर रही थीं।

कार्यक्रम का आयोजन रोहतास में बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय के गांव में हुआ। डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी, लेकिन मंच पर डांस नहीं रुका। डांस के बीच दनादन फायरिंग होती रही।

हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में फायरिंग करने वाला शख्स नहीं दिख रहा है। सिर्फ गोली चलने की आवाज आ रही है। बता दें कि बिहार में हर्ष फायरिंग पर रोक है। इसके बावजूद बाहुबली पूर्व विधायक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं।

Sapna Choudhary dances
सपना चौधरी के ठुमके पर ठांय-ठांय

लोगों की डिमांड पर बारिश के बीच भी डांस करती रहीं

आपको बता दे की पूरा मामला रोहतास जिले के नावाडीह गांव का है। पूर्व विधायक सुनील पांडेय की मैरिज एनिवर्सरी थी। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

सपना चौधरी ने जैसे ही ‘पल-पल याद तरी तड़पाए’ गाने पर डांस करना शुरू किया, बारिश शुरू हो गई। सपना चौधरी ने रुकने की भी कोशिश की, लेकिन लोगों की डिमांड पर वो डांस करती रहीं। इसी बीच ठांय-ठांय की आवाज सुनाई देने लगी।

Sapna Choudhary continued to dance even in the midst of rain on people demand
लोगों की डिमांड पर बारिश के बीच भी डांस करती रहीं सपना चौधरी

फायरिंग होते ही लोग ज्यादा उत्साहित हो गए। पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई हुलास पांडेय भी एमएलसी रहे हैं। उनकी गिनती भी बाहुबलियों में होती है।

3 घंटे चला कार्यक्रम

गांव के लोगों का कहना है कि बाहुबली के घर में कार्यक्रम हो और फायरिंग न हो, यह संभव ही नहीं है। पूर्व विधायक के समर्थकों ने ही फायरिंग की है। करीब तीन घंटे तक डांस के दौरान हर्ष फायरिंग भी रुक-रुक कर होती रही।

रोहतास पुलिस इसके पहले हर्ष फायरिंग को लेकर कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब सवाल उठता है कि बाहुबली पूर्व विधायक के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की जांच पुलिस करेगी या नहीं।

सपना चौधरी का वायरल डांस वीडियो