बेगूसराय में SBI की मुख्य ब्रांच में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक, लाखों का नुकसान
बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मेन ब्रांच में आज मंगलवार की सुबह आग लग गई जिसमें बैंक के ज्यादातर सामान आग की भेंट चढ़ गए। आग इतना भयावह था कि सात दमकलों के साथ पांच घंटे तक अग्निशमन दल के कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब सात बजे बैंक परिसर से अचानक धुआँ निकलने लगा जिससे आसपास के लोग जुटे और बैंक में उपस्थित सुरक्षा प्रहरियों ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सबसे पहले बिजली का कनेक्शन कटा गया और फिर अग्निशमन दल को बुलाया गया। आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताया गया है।
वीडियो : बेगूसराय के नगरपालिका एसबीआई मेन ब्रांच में सुबह सुबह आग लग गयी । मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुटी । बताते चलें कि कुछ हफ्तों पहले इसी के बगल में नगर निगम कार्यालय में भी अगलग्गी घटना घट चुकी है #thebegusarai #begusarai pic.twitter.com/fKu1QaukvB
— द बेगूसराय (@thebegusarai) July 20, 2021
एसबीआई आरबीओ के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद मिश्र ने बताया कि अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल इस शाखा से जुड़े उपभोक्ताओं को एसबीआई की बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप शाखा से सभी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रबंध किया जा रहा है। वहीं, एसबीआई की मुख्य शाखा स्थित दोनों एटीएम की सेवा आज से ही बहाल करने की व्यवस्था की जा रही है। एक-दो दिन में मुख्य शाखा की व्यवस्था को दुरुस्त कर बैंकिंग सेवा बहाल कर दी जाएगी।

