बिहारी के प्यार में फ़िनलैंड से चली आई दुल्हनियां, Facebook पर दे बैठी दिल, शादी में भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके

Finlands Julia Married Pranab From Bihar

फिनलैंड की रहने वाली एक युवती ने बिहार के कटिहार के रहने वाले एक युवक से शादी की। प्रेमिका अपने परिजनों के साथ कटिहार पहुंची, जहां पूरण देवी मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए।

Finlands Julia gave her heart to Katihars Pranav on Facebook
फेसबुक पर कटिहार के प्रणव को दिल दे बैठी फिनलैंड की जूलिया

फिनलैंड निवासी 25 साल की जूलिया की कटिहार के ललियाही शिवाजी नगर निवासी प्रणब आनंद से फेसबुक पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई। बदलते वक्त के साथ प्यार इतना परवान चढ़ा कि प्रेमी प्रणव आनंद को पाने के लिए जूलिया अपने परिजनों के साथ कटिहार पहुंच गई।

A girl from Finland married a young man from Katihar, Bihar
फिनलैंड की रहने वाली एक युवती ने बिहार के कटिहार के रहने वाले एक युवक से शादी की

दोनों के परिवार ने उनके प्यार को समझा और राजी-खुशी पूर्णिया स्थित पूरन देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों के परिजन इस ऐतिहासिक खूबसूरत पल के गवाह भी बने।

Both of them got married according to Hindu rituals at Puran Devi Temple in Purnia.
दोनों ने पूर्णिया स्थित पूरन देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की

कैसे हुई दोस्ती, कैसे हुआ प्यार?

दरअसल 2 साल पहले जूलिया की कटिहार के युवक प्रणव आनंद से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों सोशल साइट Facebook पर अपने-अपने इमोशन एक दूसरे के साथ शेयर करने लगे। बदलते वक्त के साथ दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

25 year old Julia of Finland and Pranab Anand of Katihar became friends on Facebook
फिनलैंड निवासी 25 साल की जूलिया और कटिहार के प्रणब आनंद की फेसबुक पर हुई दोस्ती

इसके बाद दोनों ने शादी रचाने की ठान ली। और जूलिया अपने परिवार के साथ प्रेमी को पाने परिजनों के साथ कटिहार पहुंच गई। दोनों के परिवार वालों ने बिना किसी विरोध के दोनों की कराई शादी।

रिसेप्शन पार्टी में हिंदी और भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके लोग

People danced fiercely on Hindi and Bhojpuri songs at the reception party
रिसेप्शन पार्टी में हिंदी और भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके लोग

शादी के बाद प्रणव आनंद ने अपने कटिहार स्थित आवास पर रिसेप्शन पार्टी रखी। इसमें हिंदी और भोजपुरी गानों की धुन पर जूलिया और उसके परिजन घंटों थिरकते रहे। वहीं सभी ने जमकर भारतीय व्यंजन का लुफ्त उठाया।

लोगों ने प्रेमी जोड़े के साथ खिंचाई सेल्फी

Julias family taking selfie with Pranavs family
प्रणव की फैमिली के साथ सेल्फी लेती जूलिया की फैमिली

वहीं रिसेप्शन पार्टी के मौके पर आमंत्रित अतिथियों ने प्रेमी जोड़े के साथ सेल्फी भी खिंचाई। सभी ने दोनों वर वधू को आशीर्वाद भी दिया। जिले में हर किसी की जुबान पर इस अंतरराष्ट्रीय प्रेम विवाह की काफी चर्चा चल रही है।

Family of Julia taking selfie with lovers family
प्रेमी के परिजनों के साथ सेल्फी लेती जूलिया के परिजन