Father’s Day Special Recipe: पापा का मुंह मीठा करवाने के लिए झटपट बनाए फ्रूट कस्टर्ड

Fathers Day Special Recipe

Father’s Day Special Recipe: दुनियाभर में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (fathers day 2022) मनाया जाता है। इस साल यह खास दिन 19 जून को मनाया जाएगा। यह खास दिन बच्चे अपने पिता को स्‍पेशल फील करवाने के लिए मनाते हैं।

आप भी अगर अपने रिश्ते में मिठास घोलते हुए पापा के लिए आज के दिन कुछ खास करना चाहते हैं तो झटपट बनाएं फ्रूट कस्टर्ड।

फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard) न सिर्फ शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करता है बल्कि इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं।

fruit custard recipe
फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी

फ्रूट कस्टर्ड शरीर में विटामिन और खनिज की पूर्ति के साथ गर्मी की हीट को मात देने में भी मददगार है। तो आइए देर किस बात की जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है फ्रूट कस्टर्ड।

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री

-दूध

-कस्टर्ड पाउडर

-चीनी/शहद

-केसर

-इलायची पाउडर

-अनार, केला, अंगूर, सेब, जैसे मिक्स फ्रूट्स (कटे हुए)

-ड्राई फ्रूट्स बादाम, काजू, पिस्ता

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

How to make Fruit Custard
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

-फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल कर इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाएं।

-इसके बाद एक अलग बर्तन में थोड़ा सा ठंडा दूध लें और उसमें रेडिमेट कस्टर्ड पाउडर डालकर मिक्स कर लें।

-दूध को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इलायची पाउडर और केसर डालें।

-अब दूध ठंडा होने के बाद इसमें कटे हुए फ्रूट और ड्राई फ्रूट्स डालें।

-इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा करके खाएं।