बिहार: 8 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ गई थी महिला, फेसबुक की मदद से परिवार से मिली

फिल्मों में हमने अक्सर देखा है कि परिवार का कोई सदस्य किसी शहर में बिछड़ जाता है और वो वर्षों बाद मिलता है, इसी का एक जिवंत उदहारण बिहार के भोजपुर में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि एक परिवार से 8 साल पहले बिछड़ गई महिला फेसबुक की मदद से अपने परिवार से मिल पाई।

करीब 8 साल पहले घर से बिछड़ने के बाद इस महिला को खोज खोज कर पूरा परिवार परेशान हो गया था, हिम्मत हार कर महिला के परिजन आगे भगवान भरोसे छोड़ दिया था लेकिन सालों बाद वो मिल गई और जब बनारस के अपना घर आश्रम में परिजनों ने जब इस महिला को देखा सभी खुशी से भावुक हो गए। 

बता दे कि भोजपुर की रहने वाली इस महिला का नाम वंदना है जो 2013 में अचानक से अपने घर से लापता हो गई थी, मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह भटकते-भटकते उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंच गई। बनारस में बाइपास रोड पर वंदना को सड़क किनारे असहाय स्थिति में देखा गया. किसी शख्स ने जब उसे इस हालत में देखा तब लावारिस और असहाय लोगों की सेवा करने वाली बनारस की एक संस्था ‘अपना घर आश्रम’ को इस बारे में जानकारी दे दी।

अपना घर आश्रम की टीम ने वंदना को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया और उसका इलाज शुरू हुआ। धीरे धीरे वंदना आश्रम वालों के साथ घुल मिल गई फिर उसने बताया कि वह बिहार के भोजपुर में एक गांव की रहने वाली है. इसके बाद आश्रम की ओर से भोजपुर के हसन बाजार थाने से संपर्क किया गया।

इस बीच आश्रम की ओर से फेसबुक पर भी वंदना की तस्वीर वायरल की गई. भोजपुर में जब परिजनों ने वंदना की तस्वीर देखी तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. फिर परिजनों ने आश्रम से संपर्क साधा और वंदना का बेटा अपने बहनोई के साथ बनारस आश्रम में पहुंचा. मां को देखते ही परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े. आखिरकार सारी प्रक्रिया के बाद उसे उसके घर वालों को सौंप दिया गया।