IPL के 14 सीजन खेलने के बाद भी केवल ये एक हार आज भी चुभती है- विराट कोहली

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने आईपीएल कैरियर में 207 मैच खेले हैं। विराट कोहली अपने आईपीएल कैरियर में तीन बार फाइनल मुकाबला भी खेल चुके हैं। लेकिन अब तक एक भी खिताब अपने नाम नही कर पाए हैं। तीन फाइनल हारने और इतने सारे मैच खेलने के बावजूद विराट कोहली को केवल 2016 में फाइनल की वो हार आज भी चुभती है। आज भी वो हार दर्द देती है। विराट कोहली ने यह आरसीबी के एक पॉडकास्ट में कहा था।

हाईलाइट देखकर आज भी दुखी हो जाते हैं विराट-राहुल

आरसीबी के पॉडकास्ट में विराट कोहली ने 2016 के फाइनल की बात करते हुए बताते हैं कि हम 9 ओवर्स में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना चुके थे। विराट ने आगे कहा कि 2016 का वह सीजन हमारे लिए काफी बेहतरीन रहा था और हम रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भी केएल राहुल यदि उस मैच की हाइलाइट देख लेते हैं तो स्क्रीनशॉट लेकर बोलते हैं कि यह दुखता है। निश्चित तौर पर यह आज हार आज भी चुभती है। हमारा सेट अप इतना बढ़िया था, लेकिन आपको केवल निराश चेहरे ही दिखने को मिलते हैं।

मजबूत स्थिति के बावजूद हार गई थी आरसीबी

आपको बता दें कि यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ था। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की टीम बिना विकेट गंवाए 114 रन बना चुकी थी। लेकिन 11वें ओवर में आरसीबी का 114 के निजी स्कोर पर पहला विकेट गिरता है। लेकिन टीम अंततः 8 रनों से हार जाती है। विराट कोहली और आरसीबी का यह सर्वश्रेष्ठ सीजन था।

आरसीबी ने साल 2016 के सीजन में 14 में से 8 मैच जीते थे। वे अंकतालिका में दूसरे स्थान पर थे। आरसीबी ने क्वालीफायर मुकाबला जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उन्होंने 16 मैचों में सर्वाधिक 973 रन बनाए थे। जिसमें 4 शतक शामिल थे।

आपको बता दें कि अब तक आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में सार्वाधिक 4 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उसी सीजन में विराट कोहली ने बनाया था। जो कि अब तक बरकरार है। वहीं एबी डिविलियर्स ने भी 687 रनों का योगदान दिया था। विराट कोहली एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने शुरू से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी टीम आरसीबी के साथ खेलें हैं।