दो साल के बाद पटना जंक्शन बहाल हो रही है ये सुविधा, होटल और लाॅज के लिए नहीं करनी होगी चिंता
पटना जंक्शन पर यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा बहुत ही जल्द बहाने होने जा रही है, दानापुर मंडल के पटना जंक्शन पर यात्रियों को रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री की सुविधाएं पहले की तरह ही मिलने लगेंगी। आपको बता दे कि पिछले 26 महीने यानी दो साल से भी अधिक अरसे के बाद इस सुविधा के शुरू होने की उम्मीद जगी है।
इसी महीने के पहले सप्ताह में रिटायरिंग रूम को दानापुर मंडल के हवाले कर दिया गया गया है, पिछले 25 महीने में रेलवे को लगभग दो करोड़ से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। मालूम हो कि पटना जंक्शन पर 16 रिटायरिंग रूम हैं तथा वीआईपी 2 सूट हैं। इसके साथ ही दो एसी डोरमेट्री है। इसमें आठ रिटायरिंग रूम करबिगहिया की ओर हैं। अभी आठ ही कमरे में एसी लगा हुआ है।
रेलवे की ओर से सभी कमरे की मरम्मत कर एसी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी आनलाइन ही बुकिंग की जाएगी। रिटायरिंग रूम बंद रहने के कारण अधिकांश बेड व गद्दा खराब हो चुका है। इसके बदलने की तैयारी चल रही है। हालांकि रेलवे की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि कम खर्च में ही इसे पूरी तरह विकसित कर दिया जाए। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इसके मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

