Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी मसाला पोहे से करें दिन की शुरुआत, आसान रेसेपी से फटाफट करें तैयार
अक्सर हम सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खा लेते है जो स्वाद में भी सही नहीं होता है और हमारे हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं होता है ऐसे में आप दिन की शुरुआत हेल्दी एंड टेस्टी पोहे के साथ कर सकते है।
पोहा बहुत ही आसान नाश्ता है और जब कभी भी सुबह के लिए जल्दी हो तो इसे फटाफट से मिनटों में तैयार किया जा सकता है, तो आइये जानते है क्या है इसे बनाने की आसान रेसेपी –
आवश्यक सामग्री
हेल्दी पोहा बनाने के लिए आपको पोहा, चीनी, नमक, हल्दी, तेल, मूंगफली, सरसो, करी पत्ते, मिर्च, प्याज, धनिया की पत्तियां बारीक कटा हुआ चाहिए। सबसे पहले तो आप इन सामग्रियों को एक साथ इकठ्ठा कर ले ताकि आप बिना किसी देर के इस रेसिपी को बनाना शुरू कर सकें।
जानिए क्या है तरीका
- सबसे पहले एक कटोरे में पोहा लें और उसे पानी में धोकर पानी निकाल लें,
- अब इसमें चीनी, नमक और हल्दी डालें और आराम से इसे मिला दे
- अब एक कढ़ाई को गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ा दे और गर्म होने के बाद थोड़ा सा तेल डालें
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मूंगफली डालें और भून लें, फिर उसे एक तरफ निकालकर रख दें
- अब उसी तेल में सरसों, जीरा, हींग और थोड़े से करी पत्ते डालें. जब तड़का लग जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ मिर्च, अदरक, प्याज और धनिया को डालें और ठीक से फ्राई करें
- इसके बाद हल्दी और नमक भी ऐड करें और सभी चीजों को सही से मिलाएं. कम से कम 3 मिनट के लिए पोहे को पकाएं
- सबसे आखिरी में भूनी हुई मूंगफली और धनिया डालें. ऊपर से नींबू का रस भी छिड़कें
बधाई हो अब आपका हेल्दी एंड टेस्टी पोहा बनकर तैयार है, आप इसे अपने परिवार में लोगों के साथ गरमा गरम सर्व करें

