Chinese खाने का करें मन तो फटाफट 10 मिनट में घर पर बनाएं चिली पनीर, नोट करें सुपर टेस्टी रेसिपी
क्या आप भी हर रोज एक तरह का खाना खाकर बोर हो गए है, अगर हां तो आप ट्राई कर सकते है शानदार चाइनीज डिश चिली पनीर (Chilli Paneer)। आप सोच सकते है कि घर पर रेस्टॉरेंट जैसा चिली पनीर कैसे बनेगा तो आज हम आपको एक आसान विधि बताने वाले है।
इस आसान रेसेपी से आप सिर्फ 10 मिनट में ही होटल जैसी चिली पनीर बना सकते हैं, तो चले जानते है क्या है चिली पनीर की आसान रेसिपी – नते हैं चिली पनीर की आसान रेसिपी…
चिली पनीर बनाने की सामग्री
- पनीर- करीब 300 ग्राम
- प्याज – एक बड़ा पीस (बारीक कटा हुआ)
- शिमला मिर्च- 2 मीडियम (बारीक कटी)
- लहसुन- 3-4 कली (बारीक कटी)
- अदरक- बारीक कटा हुआ
- टमाटर- एक पीस
- हरी प्याज- 2 (बारीक कटी)
- हरी मिर्च- बारीक कटी
- तेल- तलने के लिए
- कॉर्नफ्लोर
- वेनेगर
- सोया सॉस
- चिली सॉस
- टमाटर सॉस
- नमक- स्वाद के अनुसार
सुपर टेस्टी चिली पनीर बनाने की विधि
- शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें
- अब हरी प्याज को बारीक-बारीक काट लें
- एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें, फिर उसमें प्याज, शिमला मिर्च और हरी प्याज को डालकर हल्का फ्राई कर लें
- इसके बाद पैन में 1 चम्मच तेल और डालकर पनीर को थोड़ी देर तक हल्का फ्राई कर लें
- अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर इसमें हरी मिर्च,अदरक और बारीक कटा लहसुन डाल दें, कुछ मिनट बाद इसमें टमाटर भी डाल दें
- अब दो कप पानी में 1 छोटा पैकेट चिली पनीर का मसाला डालें और अच्छी तरह से घोल बना लें.
- जब घोल अच्छी तरह मिल जाए तो इसे कड़ाही में डाल दें और थोड़ी देर तक चलाते रहें
- कुछ देर चलाने के बाद इसमें प्याज, हरी प्याज, शिमला मिर्च और पनीर को अच्छी तरह से मिक्स कर दें
- थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाते रहें. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डाल दें
अब आपका शानदार या कहें तो होटल जैसा टेस्टी चिली पनीर बनकर तैयार है, आप चिली पनीर को फ्राईड राइस, नूडल्स या फिर रोटी और पराठे के साथ सर्व कर सकते है।

