दुर्गा पूजा को लेकर पटना में आकर्षक पंडाल सज धज कर तैयार, देखे तस्वीरें

Durga Puja 2022 Pandals Of Patna Are Ready

पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनने वाला पूजा पंडाल इस बार इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर के तर्ज पर बना है। पंडाल की ऊंचाई लगभग 90 फुट व चौड़ाई 55 फुट है।

DakBunglow Chauraha Pandal
डाकबंगला चौराहा पंडाल

पूजा के दौरान इस भव्य पंडाल की खूबसूरती काफी मनमोहक होगी। पंडाल को बस फाइनल टच दिया जा रहा है।

Atal Path
अटल पथ

पटना के राजीव नगर चौराहा के पास अटल पथ फ्लाइओवर पर लाइटिंग की गयी है। इसके अलावा पूजा सामग्री से जुड़े स्टॉल भी वहां मौजूद है। अधिकांश पंडालों और मंदिरों में षष्ठी से लाइटिंग की जगमगाहट देखने को मिलेगी।

AdalatGanj
अदालतगंज

दुर्गोत्सव को लेकर चारों ओर पंडाल में मां दुर्गा से संबंधित गीत से गूंज रहे हैं। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, तूने मुझे बुलाया शेरोंवाली, दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां आदि। पटना के अदालतगंज में मां की प्रतिमा बेहद मनमोहक लग रही है।

Raja Bazar Puja Samiti
राजा बाजार पूजा समिति

राजा बाजार पूजा समिति के पंडाल में श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाये हुए नजर आयेंगे। इसमें एक तरफ भगवान राधा-कृष्ण संग दिखेंगे, तो दूसरे छोर पर बाल कृष्ण पुतना का वध करते दिखेंगे। मूर्ति व पंडाल का निर्माण गया के संतोष रोशन की टीम कर रही है।

Shiekhpura Puja Pandal
शेखपुरा पूजा पंडाल
Bailey Road
बेली रोड
new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट