बिहार में DM ने कुर्ता पायजामा पहनने पर हेडमास्टर को लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
बिहार के लखीसराय जिले में स्थित एक हाईस्कूल के हेडमास्टर को कुर्ता-पायजामा पहने पाए जाने के बाद जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीएम ने ‘जनप्रतिनिधि की तरह दिखने’ वाले हेडमास्टर की सैलरी भी काटने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह को निर्भय कुमार सिंह के कपड़ों पर आपत्ति जताते हुए देखा जा सकता है।
आपत्तिजनक भाषा में बात करने लगे DM
हेडमास्टर का कुर्ता-पायजामा पहनना DM को इतना बुरा लग गया कि वह छात्रों के सामने ही उससे आपत्तिजनक भाषा में बात करने लगे। छात्रों और कैमरे के सामने ही डीएम, हेडमास्टर पर चिल्लाने लगे।

वीडियो में डीएम द्वारा हेडमास्टर को फटकार लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रिंसिपल के पहनावे को ‘नेता टाइप’ बताया
डीएम ने कड़ी फटकार ही नहीं लगाई बल्कि निलंबन का भी आदेश दे दिया। डीएम ने 6 जुलाई को बालगुदर गांव (सदर ब्लॉक के अंतर्गत) हाईस्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान हेडमास्टर से कहा कि क्या आप एक टीचर की तरह दिख रहे हैं? मुझे लगा कि आप कोई स्थानीय जन प्रतिनिधि हैं। क्या आपको इस पोशाक में एक टीचर पसंद है?”

डीएम बाद में एक सीनियर अधिकारी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। DM ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन कर प्रिंसिपल के पहनावे को ‘नेता टाइप’ बताया।
निलंबित करने का दे दिया आदेश
जिलाधिकारी ने कहा कि आपका प्रिंसिपल मेरे सामने कुर्ता और पायजामा पहने बैठा है। वह छात्रों को पढ़ा भी नहीं रहे हैं। उसका नाम निर्भय कुमार सिंह है।
जब टीचर ने अपने मामले में बहस करने की कोशिश की, तो डीएम ने उसे चुप करा दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारी को मौके पर ही निर्भय कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश दे दिया।
साथ ही जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि हेडमास्टर की सैलरी काटी जाए और उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाए।
सोशल मीडिया पर लोग भड़के
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारत में एकस्कूल टीचर का कुर्ता पायजामा पहनना गुनाह है।
Does wearing "Kurta Pyjama" by a teacher is now crime in India??
This DM is ordering 'show cause' and 'salary cut' notice just for wearing "Kurta Pyjama".
The way this English Babu DM is behaving, is it anyhow acceptable @jsaideepak and @JaipurDialogues sir?? pic.twitter.com/wr8MUsrSFV— Saurabh Pathak (@SaurabhPathakJi) July 10, 2022
लोग ये भी पूछ रहे हैं कि जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह के साथ साथ जैसा व्यहार किया,क्या वो स्वीकार करने लायक है? इसका वीडियो वायरल होने के बाद कई IAS और IPS अधिकारियों ने भी ट्वीट कर DM पर कार्रवाई की मांग की है।


