बिहार की दीक्षा और शशांक बोले हम किसी से कम नहीं, BPSC परीक्षा में किया ये कमाल

diksha and shashank shine in bpsc judicial service exam

31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आ गया है। जमालपुर दौलतपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दिबंगर कुमार उर्फ रोहित की पुत्री दीक्षा ने पहले प्रयास में ही परचम लहराया है। जमालपुर की बिटिया ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में दीक्षा ने सामान्य वर्ग में 272 वां रैंक व अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 12 वें स्थान पर रही। दीक्षा ने कड़ी मेहनत के बल पर पहली बार में ही यह सफलता अपने नाम किया।

दीक्षा ने कामयाबी श्रेय माता सीमा मंडल व शिक्षकों को दी है। दीक्षा की प्रारंभिक पढ़ाई जमालपुर स्थित नोट्रेडेम एकेडमी से हुई है। चाणक्या ला कालेज से वकालत की पढ़ाई पूरी की।

दीक्षा के माता-पिता ने भी की है वकालत की पढ़ाई

दीक्षा ने बताया कि उनके माता-पिता ने भी वकालत की पढ़ाई की है। दीक्षा का भी बचपन से इच्छा था कि वह भी वकालत की पढ़ाई कर न्यायिक सेवा से जुड़े।

Dikshas parents have also studied advocacy
दीक्षा के माता-पिता ने भी की है वकालत की पढ़ाई

दीक्षा की कामयाबी पर अधिवक्ता निरंजन कुमार शिवा, सुबोध कल्याणी, रजनीकांत, रवि शंकर सिंह, कन्हैया लाल कुंवर, राजीव कुमार, पटेल सेवा संघ के संरक्षक वासुदेव पुरी, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, स्वामी मुक्ति यंत्र, वरीय पत्रकार विजय आनंद, अध्यक्ष राज कुमार मंडल, सचिव लटोरी मंडल, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार राय, उपाध्यक्ष अमर शक्ति के साथ-साथ पटेल चेतना मंच के संस्थापक प्रीतम सिंह ने बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

शशांक ने न्यायिक सेवा में मारी बाजी

सहरसा जिले से नया बाजार स्थित स्वर्गीय चंदू सिंह एवं स्वर्गीय मोती देवी के सुपौत्र स्व. सुनील सिंह एवं संजू देवी के सुपुत्र शशांक कुमार ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

शशांक के भाई विवेक दीप दो वर्ष पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के लिए चयनित हो चुके हैं। शशांक ने अपनी आरंभिक शिक्षा जिला स्कूल सहरसा से प्राप्त की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन पटना विश्वविद्यालय और कानून की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है।

कानून में मास्टर्स की पढ़ाई शिमला से की है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता, गुरुजन परिवार सहित समस्त नया बाजार निवासियों को दिया है।

दीक्षा व शशांक ने बताया कि इस सफलता के दौरान उन्‍होंने काफी मेहनत की है। आगे की मंजिल भी कठिन है, जिसे पूरा कर लेंगे। कहा कि-हम भी किसी से कम नहीं हैं।

new batches for bpsc
प्रमोटेड कंटेंट