बिहार विधानसभा में बनेगा डिजिटल म्यूजियम, 100 साल का इतिहास जानने का मिलेगा मौका
बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर नितीश सरकार ने बिहार को एक और तोहफा दिया है, एक तरफ जहाँ आम लोगों को यहां की लाइब्रेरी में जाकर जानकारी लेने और ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने का मौका मिलेगा वहीँ दूसरी तरफ विधानसभा के इतिहास को लोगों के समक्ष पेश करने के लिए डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा।
इस डिजिटल म्यूजियम में लाइब्रेरी समेत बिहार विधानसभा के सभी डाक्यूमेंट और वर्तमान की जानकारियों को डिजिटल किया जाएगा, इससे नई पीढ़ी को को डिजिटल विधानसभा के 100 साल का इतिहास जानने का मौका मिलेगा। नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने इस विषय में पूरी जानकारी अपने सोशल मीडिया साइट पर दी है।
नीतीश सरकार का तोहफा
बिहार विधानसभा में बनेगा डिजिटल म्यूजियम pic.twitter.com/f8e0qEeR3x— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 20, 2021
शताब्दी वर्ष के एक बड़े निर्णय के तहत बिहार विधानसभा के आजादी के बाद गणतंत्र पूर्व के सफरनामे को एक संग्रहालय की शक्ल में सजाया जाएगा। इस डिजिटल म्यूजियम में बिहार के अब तक के नामचीन राजनेताओं के विधायी कार्यों से जुड़ी यादें संजोयी जाएंगी। उनके अच्छे विचार और सदन में उनके हुए प्रमुख भाषण अंश लोगों के लिए संग्रहालय में उपलब्ध कराए जाएंगे।
उपलब्ध सामग्रियों की बजाप्ता कैटलागिंग कराई जाएगी। वर्षवार और घटनाक्रमवार चीजें करीने से इस संग्रहालय में हों, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि इन्हें जानने-समझने की चाहत रखने वाले अध्येताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इससे गुजरने में सहूलियत हो।

