बिहार के इस स्टेडियम में धोनी ने जड़ा था पहला हेलीकाप्टर शॉट, बनाने थे 157 रन, 18 छक्के लगाए

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी कप्तानी को लेकर अव्वल माने जाते है इसके साथ ही धोनी की धुआँधार बल्लेबाज़ी के भी चर्चे कम नहीं है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी भी हो सकती है कि जो हेलीकाप्टर शॉट आज धोनी का सिग्नेचर शॉट बन चूका है वह पहली बार बिहार के ही मैदान में धोनी ने जड़ा था।

पहला हेलीकाप्टर शॉट

जी हाँ, आपने सही समझा भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट आज भी बिहार के भागलपुर वासियों को याद है। 2004 मेंं भागलपुर के सैंडिस स्टेडियम में एसपी आरके मिश्रा ने सद्भावना कप कराया था। सद्भावना कप के दौरान धोनी ने अपने करियर का पहला हेलीकॉप्टर शॉट लगाया था।

मैच में जब धोनी बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब उनके दूसरी छोड़ पर खड़े थे बासुकी नाथ मिश्रा, वो बताते है कि विपक्षी टीम के गेंदबाज की यॉर्कर गेंद पर धोनी ने यह शॉट खेला था और गेंद सर्किट हाउस व नवाबबाग कॉलोनी मार्ग तक पहुंच गई थी। धोनी ने यह मैच अपने दम पर जीताया था।

जड़ दिए थे 18 छक्के 

सैंडिस स्टेडियम में आयोजित हुए सद्भावना कप में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे धोनी ने वाराणसी के विरुद्ध 157 रन बनाए थे, इस मैच में धोनी के बल्ले से 18 छक्के निकले थे। उन्होंने ट्रैकिंग पारी खेली थी और प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से उन्हें सम्मानित किया गया था।

लक्की साबित हुआ यह स्टेडियम

भागलपुर का यह स्टेडियम धोनी के लिए लकी साबित हुआ, सद्भावना कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान धोनी के भारतीय ए श्रेणी टीम शामिल होने की घोषणा हो गई थी। यहां से खेलने के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच बांग्लादेश के साथ हुआ। धोनी इससे पहले अंडर 16, 19 व हेमंत ट्रॉफी खेलने के लिए रांची टीम में शामिल होकर भागलपुर आ चुके हैं।