वीकेंड पर बनाये दिल्ली की मशहूर चिकन चंगेजी, जो बनेगा रेस्टोरेंट से भी ज़्यादा टेस्टी

आज हम बनाने वाले हैं, चिकन चंगेजी। इसे हम आज दिल्ही के मशहूर स्टाइल में बनाने जा रहे है। इसे आप वीकेंड या फिर आपका जब भी मन करे तब बनाकर खा सकते हो। चलिए बनाते है चिकन चंगेजी।

main chikan changeji 1

सामग्री

  • 800 ग्राम चिकन
  • ताजा मलाई
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • 1/3 कप लोटस सीड
  • बारीक कटा प्याज
  • 40 ग्राम घी
  • 50 ग्राम काजू-भुना हुआ
  • 1/2 चम्मच अदरक – लहसुन का पेस्ट
  • टमाटर प्यूरी
  • 350 ml दूध
  • नमक
  • धनिया पाउडर
  • 1/4 कप पानी
  • गरम मसाला पाउडर
  • नींबू का रस
  • कसूरी मेथी के पत्ते
  • अदरक
  • हरी मिर्च

main chikan changeji 2

विधि

  1. सबसे पहले चिकन के टुकड़ो को घी में भून कर अलग रख दीजिये।
  2. बाद में घी में प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए और उसे भी अलग रखये।
  3. फिर मखाने को फ्राई करे और अलग रख दीजिये।
  4. बाद में एक पेन लीजिये और उसमे घी गरम कीजिये।
  5. घी पिघल जाने के बाद दूध, अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर प्यूरी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। और 10 से 12 मिनिट तक अच्छे से पकाये।
  6. अब एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए भुने काजू और भुने हुवे प्याज को पीस कर पेस्ट बना लीजिये।
  7. अब पैन में काजू प्याज़ की पेस्ट और साथ में चाट मसाला,गरम मसाला, नमक डाले और फिरसे 5 मिनिट तक पकाये।
  8. पकने के बाद ताजी क्रीम, कसूरी मेथी, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  9. मिक्स करने के बाद भुने हुवे चिकन को ग्रेवी में डाले और उसे फिरसे थोड़ी देर के लिए पकाये। पकने के बाद आंच से उतार ले।

तैयार हैं, हमारा चिकन चंगेजी। इसे हम डिनर या फिर लंच दोनों में बनाकर खा सकते है। इसे सभी खाना पसंद करते है। और ये कम वक्त में बनने वाली डिश है। एक बार ज़रूर ट्राय करना।