दरभंगा एयरपोर्ट से सीधी उड़ान के हो रहे है फायदे, विदेशी पर्यटकों का भी बढ़ रहा झुकाव
दरभंगा से हवाई सेवा शुरू होने से एक तरफ जहाँ राज्य के कई जिलों के लोगो को काफी सुविधा मिल रहा रही है तो दूसरी तरफ यहां पर्यटन के द्वार खुलने लगे हैं, देश के विभिन्न भागों में रहने वाले लोगों के अलावा विदेशों से भी लोग पर्यटक के तौर पर यहां पहुंचने लगे हैं। पर्यटन में विकास होने से क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ, स्थानीय संस्कृति की सुगंध अब आसानी से दूर तक जा सकेगी साथ ही सांस्कृतिक व सामाजिक क्षेत्र में विकास होगा।
फ़्रांस से घूमने पहुंचे तीन दोस्त
इसी क्रम में बीते दिनों फ्रांस के तीन पर्यटक दरभंगा हवाइ अड्डा पर उतरे, वे दरभंगा राज के ऐतिहासिक भवनें व राजकिला देखने के लिए आये है। स्थानीय मित्रों ने माला पहना कर तीनों दोस्तों का स्वागत किया। फ्रांसीसी युवक तीन दिनों तक प्रदेश में रहेंगे तथा महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे. फ्रांस से पहुंचे युवक फैबियन, ल्यूको और वेनसंड दरभंगा घूमने को लेकर काफी उत्साहित नजर आये।
विदेशी पर्यटकों के मुजफ्फरपुर निवासी दोस्त मोंटी ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरु होने से बहुत फायदा हुआ है. हम पहचान के बाहरी लोगों को मिथिलांचल में स्थिति ऐतिहासिक चीजों को दिखला सकते हैं. बताया कि तीनों ने इस इलाके में घूमने की इच्छा जाहिर की थी. इसी क्रम में तीनों फ्रेंच युवक उसके साथ दरभंगा के ऐतिहासिक स्थलों को देखने वाया मुंबई यहां पहुंचे हैं. तीन दिवसीय ट्रिप पर हैं. बताया कि राजकिला, लक्ष्मीविलास पैलेस, नरगौना पैलेस, राज परिसर और मिथिला विश्वविद्यालय परिसर देखेंगे. श्यामा मंदिर आदि का भी भ्रमण करेंगे.
पर्यटन को नया आयाम मिलेगा
दरभंगा एयरपोर्ट निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि “दरभंगा हवाई अड्डा शुरू होने से पर्यटन को नया आयाम मिलेगा. यहां कि संस्कृति, कला व समृद्ध इतिहास विश्व पटल पर सामने आयेगा. इससे जिला के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा. नेपाल के जनकपुर धाम व अन्य धार्मिक स्थलों को जाने वाले पर्यटक भी दरभंगा हवाई अड्डा पर ही उतरेंगे.”

