दरभंगा एयरपोर्ट का एक और बड़ा कीर्तिमान, 13 महीने में 6 लाख यात्रियों ने किए हवाई सफर
दरभंगा एयरपोर्ट को शुरू हुए आज 13 महीने पूरे हो रहे है, एक साल से अधिक के इस समय में दरभंगा एयरपोर्ट ने जो कृतिमान स्थापित किया है वह किसी बड़े शहर के एयरपोर्ट से कम नहीं है।
आठ नवंबर 2020 से महज तीन घरेलु फ्लाइट के साथ शुरू हुई विमान सेवा आज इतनी प्रगति कर चुकी है जिसकी किसी ने कल्पना भी न की थी। वर्तमान में यहाँ से सोलह विमान का आगमन एवं प्रस्थान है जिसके माध्यम से रोजाना दो हजार से लेकर पच्चीस सौ तक यात्री दरभंगा से हवाई सफर करे हैं।
महज एक साल पुराना दरभंगा हवाई अड्डा ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है, मिली जानकारी के मुताबिक केवल तेरह महीने के इस छोटे से समय अंतराल में दरभंगा हवाई अड्डे से छह लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की है। इस आकड़े की पुष्टि खुद दरभंगा हवाई अड्डा के डायरेक्टर मनीष कुमार ने की।
बताते चले कि दरभंगा एयपोर्ट पर हवाई जहाज और यात्रियों के संख्या की अनुपात को देखें तो कई बड़े हवाई अड्डों को भी पीछे छोड़ दिया है, एयरपोर्ट के डायरेक्टर मनीष कुमार बताते है कि उनके लिए यह आकड़ा काफी उत्साहवर्धक है। दरभंगा हवाई अड्डा को लोगों का खूब साथ मिला और इसका फायदा भी लोगों ने उठाया।

