दरभंगा एयरपोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 2805 यात्रियों ने किया सफर
उत्तर बिहार को सौगात के रूप में मिले दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने के पहले ही दिन से सफलता के झंडे गाड़ रहा है, एयरपोर्ट को मिल रहे एयर ट्रैफिक से नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी गदगद है। दिन प्रतिदिन दरभंगा से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है इसी क्रम में बीते दिन शनिवार को एयरपोर्ट ने एक नया कीर्तिमान रच दिया।
Soaring high!
Darbhanga airport recorded highest number of passengers on board flights in a single day on July 10,2021 since commencement of flight operation on November 8, last year.#rcs#udan
Total flights:20
Total pax:2805(1232A+1573D)@AAI_Official @MoCA_GoI @aaireder pic.twitter.com/aRXNPPv8LZ— दरभंगा हवाई अड्डा Darbhanga Airport (@aaidarairport) July 10, 2021
शनिवार को सभी उड़ानें अपने नियत समय से पहुंचीं। दरभंगा एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु व कोलकाता के लिए विमान सेवा उपलब्ध है। वहीं, कोलकाता व हैदराबाद के लिए इंडिगो की उड़ानों को भी यात्रियों ने हाथोंहाथ ले लिया है।
दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने से सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा व पूर्णिया से लेकर फारबिसगंज व नेपाल के विराटनगर से यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है और आना-जाना कर रहे हैं। कोरोना काल में भी दरभंगा एयरपोर्ट को यात्रियों का भरपूर प्यार मिला। रिकॉर्ड यात्रियों को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट की ओर से भी ट्वीट कर प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

