CUET Result 2023 में बिहार के स्टूडेंट्स का जलवा, 82 हजार छात्र हुए सफल, सबसे ज्यादा अंग्रेजी में पास, पढ़े रिपोर्ट

cuet result 2023 bihar report

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के रिजल्ट (CUET Result 2023) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट CUET की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

CUET Result 2023 (सीयूईटी यूजी 2023) में बिहार के 82 हजार 207 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया। जिसमें बिहार के 275 से अधिक छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। आईये जानते है पूरी रिपोर्ट।

बिहार से सबसे ज्यादा अंग्रेजी में पास

खास बात ये है की एनटीए द्वारा जारी CUET Result 2023 के अनुसार बिहार के सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स अंग्रेजी में सफल हए हैं। इसके बाद पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक जैसे विषयों में यहाँ के छात्रों ने बाजी मारी है।

एनटीए ने बताया कि बिहार के युवाओं की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी है, उसके बाद बीएचयू। डीयू और बीएचयू ने यूजी कोर्से में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। रिजल्ट आने के बाद अब कोर्सेस में एडमिशन दिए जाएंगे।

दक्षा ने 4 विषय में स्कोर किए 100 परसेंटाइल

वहीँ राजधानी पटना की छात्रा दक्षा श्रेष्ठ सिंह से CUET UG में चार विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। दक्षा ने बताया कि वह मिरांडा हाउस कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में स्नातक करना चाहती है। उनका संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाना लक्ष्य है।

Daksha scored 100 percentile in 4 subjects of CUET UG Result 2023
पटना की दक्षा ने 4 विषय में स्कोर किए 100 परसेंटाइल

उसने बताया कि वह भारतीय राजनयिक बनकर देश की सेवा चाहती हैं। दक्षा ने अंग्रेजी में 199.647 और इकोनॉमिक्स, इतिहास व राजनीतिक विज्ञान में 200 नार्मलाइज स्कोर किया है।

100 परसेंटाइल वाले छात्र

एनटीए के अनुसार देशभर में 104 विद्यार्थियों ने सीईयूटी यूजी में चारों विषयों में 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। जिन विषयों के सबसे अधिक छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं, उनमें अंग्रेजी, बायोलाजी के साथ एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र आदि शामिल हैं। जनरल टेस्ट के पेपर में भी करीब 36 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है।

कैसे चेक करे CUET UG 2023 Scorecard?

  1. सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ‘CUET UG 2023 Scorecard‘ लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुल जाएगा।
  4. यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  5. सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करें।
  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

और पढ़े: Bihar Rozgar: बिहार में हर साल एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, युवाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, जानिए कैसे

काउंसिलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • क्लास 10 मार्कशीट
  • क्लास 12 मार्कशीट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (अगर जरूरत पड़ती है)

और पढ़े: दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती अब आपके बिहार में! CCTV और कुत्तों से हो रही निगरानी; देखिए वायरल वीडियो