इस फेस्टिव सीजन लहंगे के साथ ट्राय करे ये क्रॉप-टॉप, देखे ये गॉर्जियस क्रॉप-टॉप डिज़ाइन
क्रॉप टॉप एक ऐसा लेडीज वियर है, जिसे कई अलग तरीकों से कैरी किया जा सकता है। महिलाएं खुद से भी ज्यादा प्यार अपने कपड़ों से करती हैं। खासतौर पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स से, जिसमें साड़ी और लहंगा शामिल है। फंक्शन छोटा हो या बड़ा महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें हैवी लहंगे पहनने में परेशानी होती है। अक्सर महिलाएं सिंपल लहंगा पहनना पसंद करती हैं।
फ्लोरल क्रॉप टॉप्स विद लहंगा

स्टाइल में अगर फ्लोरल टच को ऐड किया जाए तो आपका लुक एलीगेंट नजर आता है। आप लहंगे के साथ फ्लोरल क्रॉप टॉप्स को कैरी कर सकती हैं। यह लुक आप की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देगा। लहंगे के साथ फ्लोरल क्रॉप टॉप्स के लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लाइट मेकअप कर सकती है।
ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप्स विद लहंगा

ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप्स किसी भी फंक्शन या ऑफिस पार्टी में पहन सकती हैं। आपको ये ऑनलाइन भी मिल जाएंगे। आप इसे लहंगा या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ ट्राई कर सकती हैं। आप इस लुक के साथ डार्क कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
वन शोल्डर क्रॉप टॉप्स विद लहंगा

वन शोल्डर डिजाइन आजकल फैशन में है। क्रॉप टॉप्स में भी इस तरह का स्टाइल महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। इस तरह के क्रॉप टॉप्स आपको इंडो वेस्टर्न लुक देते हैं। आप इसे लहंगे के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
क्रॉप-टॉप लहंगे ये डिज़ाइन दिखने में काफी प्यारे है और क्रॉप-टॉप का मार्केट में ट्रेंड चल रहा है। ये क्रॉप-टॉप डिज़ाइन आप शादी या फिर फेस्टिवल पे कैरी कर सकती है। इस क्रॉप-टॉप डिज़ाइन में आप किसी अप्सरा से कम नहीं दिखेगी।

