बड़ी खुशखबरी! बिहार के इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा सोने का खदान, सब हो जाएंगे मालामाल; जाने डिटेल्स

Prince Soni
Country largest gold reserve found in Bihar
बिहार के इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा सोने का खदान

Country largest gold reserve found in Bihar: बिहार राज्य को बाहर में अक्सर लोग गरीब राज्य के नाम से जानते हैं। बिहार ऐसे… बिहार वैसे ,तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैलाई जाती है। लेकिन बहुत जल्द लोगों का यह सोच गलत साबित होने वाला है।

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के जमुई जिला के सोनो प्रखंड के कुछ हिस्सों में भारत देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार की जानकारी प्राप्त हुई है। इससे संबंधित जानकारी 2021 के केंद्रीय खनन मंत्री पहलाद जोशी ने खुद एक मीडिया रिपोर्ट के दौरान दी है।

केंद्रीय मंत्री ने दी थी जानकारी

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय खनन मंत्री ने इस बात पर खुद मोहर लगा दी है। बातचीत के दौरान पहले जोशी ने बिहार के जमुई जिला में भारत देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार होने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार जमुई जिले के सोनो प्रखंड में अकेले 44 फ़ीसदी सोना उपलब्ध है। इस खबर को सुनते ही आसपास इलाके के सभी ग्रामवासियों में एक अलग खुशी और उत्साह दौड़ पड़ी है। लोगों का खुश होना लाजिमी भी है, देखा जाए तो किस्मत वाले लोगों को ही ऐसे इलाके में रहने का नसीब प्राप्त होता है।

Country largest gold reserve found in Bihar

लोगों में खुशी की लहर

स्थानीय लोगों में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है, लोगों का कहना है कि अब हमारा इलाका बहुत जल्द मालामाल हो जाएगा। सरकार के द्वारा इलाके में खनन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बहुत दिनों से इस पर लगातार चर्चा की जा रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की इलाके में सोने के भंडार की खबर साल 2021 में ही सामने आई थी। उसके बाद सरकार के द्वारा इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में खनन का कार्य भी किया गया था, कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक नए-नए पत्थर के सैंपल वैज्ञानिकों के द्वारा जांच किए जा रहे है।

यह भी पढ़े:बिहार के बाहर के लोगों को ऐसे मिलेगा महापर्व छठ का प्रसाद, बस करना होगा ये छोटा सा काम

 

15 साल पहले हुई थी जांच

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पता चला कि यहां 8 किलोमीटर अंदर मिट्टी खोदने के बाद चमकीले पत्थर पाए जाते हैं, जो की बिल्कुल सोने की तरह दिखते हैं। आसपास के महेश्वरी गांव निवासी दीपक सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया।

आज से लगभग 15 साल पहले कोलकाता की एक टीम ने जांच की थी उनके रिपोर्ट में दूसरे खनिज मिलने की बात की गई थी। लेकिन सरकार के द्वारा आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार इलाके में सोने का भंडार होने की संभावना जताई गई है।

इससे लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी है। चारों तरफ खुशी के माहौल है विशेषज्ञों का मानना है कि खनन की शुरुआत से गांव में रोजगार बढ़ेगा और इसके साथ-साथ बिहार राज्य और जमुई जिला का समृद्ध होगा।

Country largest gold reserve found in Bihar

लोगों को मिलते हैं सोने के छोटे-छोटे टुकड़े

बिहार के जमुई जिले का सोनो प्रखंड के चुरहेत पंचायत का करमटिया इलाके में सोने का भंडार होने का खबर काफी सालों से चर्चा में रही है। यहां के बुजुर्ग बताते हैं की बहुत पहले से यहां की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते हैं।

इस इलाके के लोग बहुत पहले इलाके के मिट्टी को नदी के पानी में धोकर चांटा हुए सोना निकालते थे। इसी को देखते हुए आज से लगभग 15 साल पहले सरकार ने मिट्टी जांच करने के लिए टीम बैठा दी थी।

Conclusion (निष्कर्ष)-अंतिम शब्द

मीडिया के द्वारा जमुई जिले के इस इलाके में सोने का खजाना होने की खबर बहुत दिनों से दिखाया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दे की सरकार के द्वारा 44% सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में मौजूद होने की खबर साल 2021 के रिपोर्ट में बताई गई थी।

उसके बाद वैज्ञानिक व रिसर्च टीम के द्वारा लगातार इलाके की मिट्टी की जांच की जा रही है। ऐसे में जब भी कोई ताजा अपडेट निकाल कर सामने आती है हमारे पोर्टल के माध्यम से आपको अपडेट जरूर किया जाएगा।

यदि यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ सजा अवश्य करें।

यह भी पढ़े:बड़ी खबर: बिहार में मिला सबसे बड़ा सोना का भण्डार, इलाके में ख़ुशी का माहौल; निरीक्षण करने पहुंचे वैज्ञानिक की टीम

 

Follow:
I am Prince Soni, a passionate blogger, and content writer, currently studying in b.tech civil engineering. I have experience in writing articles on a wide range of topics, including travel, technology,jobs, education, and more. Join me on an informative journey.