बिहार में खैनी को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, 7 पर हुआ FIR

Controversy over Khaini in Bihar

बिहार के बक्सर में खैनी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट (Crime in Buxar) करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकठा गांव का है।

यहां सोमवार को खैनी देने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पीटा दिया। इसको लेकर दूसरा पक्ष भी लाठी-डंडे चलाने लगे। दोनों तरफ से जमकर लाठियां भांजी।

जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

खैनी नहीं देने पर हुई मारपीट

घटना के संबंध में पीड़ित श्यामपति चौबे ने कहा कि मैं अपना काम निपटा रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले अरविंद चौबे उर्फ सोनू चौबे आए और मुझसे खैनी मांगने लगे।

Fight for not giving Khaini in Bihar
बिहार में खैनी नहीं देने पर हुई मारपीट

मैंने मना किया तो वे मुझसे कहासुनी करने लगे और भिड़ गए। जब मारपीट शुरू हुई तो उनकी तरफ से गोलू, परशुराम समेत कुल चार लोग आकर मुझे और मेरे भतीजे कृष्णा चौबे को मार-मार कर घायल कर दिया। इस घटना के परिजनों ने सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

दोनों पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

सूचना के अनुसार दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ डुमरांव थाने में शिकायत दी है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पुलिस प्रशासन घटना पर नजर बनाए हुए है जो लोग भी कानून तोड़ने का काम करेंगे। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में मामूली विवाद को लेकर लगातार बड़ी घटनाएं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस बाबत डुमरांव थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम ने बताया कि पुलिस एक पक्ष से तीन के खिलाफ तो दूसरे पक्ष से चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।